आप सांसदों के शपथ ग्रहण के मौके पर संसद पहुंचे भगवंत मान, मुलाकात कर तीनों सांसदों की हौसला अफजाई की

by | Jun 26, 2024 | Political

Jun 26, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी(आप) के तीनों नवनिर्वाचित सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, मलविंदर सिंह कंग और डॉ राजकुमार चब्बेवाल के शपथ ग्रहण के लिए मंगलवार को संसद पहुंचे और अपने तीनों सांसदों को आधिकारिक तौर पर संसद सदस्य बनने के लिए मुबारकबाद दी।

संसद के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारे तीनों सांसद काफी अनुभवी और समझदार हैं। वे पंजाब के मुद्दों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इन्हें काम कराने का तरीका पता है। मीत हेयर दो बार विधायक और पंजाब सरकार में कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं। 

मलविंदर कंग काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह छात्र राजनीति के समय से ही सामाजिक कार्यों में शामिल होते रहे हैं और पिछले दो साल से आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर काम रहे हैं। वहीं डॉ राजकुमार चब्बेवाल भी दो बार विधायक रहे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में आम और गरीब लोगों के लिए काफी काम किया है। संसद में भी इनका अनुभव काम आएगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के तीनों सांसद संसद में पंजाब के हकों की आवाज उठाएंगे और राज्य के आमलोगों के मुद्दों को संसद में रखेंगे। हमारे सांसद पंजाब के रूके हुए फंड का भी मुद्दा संसद में जोर-शोर से  उठाएंगे और केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर उसे जल्द से जल्द पास करवाएंगे। 

पंजाब के रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ), नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) सहित कई योजनाओं के करीब 10 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास बकाया है जिसे केंद्र द्वारा कई वर्षों से जारी नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी और मान सरकार केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार मुखर है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

पंजाब के पट्टी क्षेत्र से जुड़े एक दंपति की हरियाणा के पानीपत के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अमेरिका से अपने पैतृक गांव मरगिंदपुरा लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रणजीत सिंह और उनकी पत्नी सतिंदर कौर अमेरिका...

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

पंजाब के लुधियाना में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने परिचित युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरजिंदर...

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

मोहाली के जीरकपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत अचानक चमक गई। पंजाब स्टेट लॉटरी में उसने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील के गांव मौली निवासी कपिल ने 200...

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब नया मोड़ तब आया जब नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो साझा करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग ली। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो...

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से रेलवे विभाग को ई-मेल भेजकर पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch