आप की हुई ज़ीत, चंडीगढ़ मेयर की कुर्सी पर विराज़ेगा आप का मेयर

by | Feb 20, 2024 | Political

Feb 20, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

चंडीगढ़ :  पिछले काफी दिनों से चल रही मेयर पद् की बात को लेकर कशमकश आखिरकार माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खत्म हो गई है जिसमें आम आदमी पार्टी यानि कि आप की ज़ीत हो गई और अब चंडीगढ़ के मेयर की कुर्सी पर आप का मेयर विराज़मान होगा।

 

मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित कर दिया। आज मंगलवार को सुनवाई के दाैरान चीफ जस्टिस ने रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अमान्य घोषित सभी 8 वोटों को मान्य करार देने के निर्देश दिए। इन सभी वोटों के बैलेट पेपर पर रिटर्निंग ऑफिसर ने क्रॉस लगाया था।

 

CJI ने कहा कि सभी 8 वोट याचिकाकर्ता उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में थे। रिटर्निंग अफसर ने अपने अधिकार से बाहर जाकर काम किया। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता को 12 वोट मिले थे। आठ मतों को गलत तरीके से अमान्य करार दे दिया गया। बाद में ये आठ वोट याचिकाकर्ता के पक्ष में पाए गए। इस तरह आठ मतों को जोड़ देने पर याचिकाकर्ता के 20 वोट हो जाते हैं। लिहाजा, आप पार्षद और याचिकाकर्ता कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर पद पर निर्वाचित घोषित किया जाता है। पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह द्वारा भाजपा प्रत्याशी को विजेता घोषित करने का फैसला अमान्य है।

 

वहीं अदालत के इस फैसले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने Tweet कर इसे सच की ज़ीत बताया है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर पंचकूला में आयोजित बैठक में पंजाब सरकार ने अपने अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार के सामने कड़ा रुख अपनाया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब अपने अधिकारों और हितों पर...

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

पंजाब की राजनीति में मजीठा से बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और जमीनी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और ‘आप’ के लिए बड़ी सियासी बढ़त माना जा रहा है। मुख्यमंत्री...

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने SDM डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी मुआवजे की करोड़ों रुपये की रकम गलत लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। सूत्रों...

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

पंजाब के होशियारपुर जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे एक मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के सकुशल बाहर आने के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी और राहत का माहौल है। खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिरा बच्चा जानकारी...

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 वर्षीय युवती का कथित तौर पर पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया। आरोपी युवती को उसकी कार समेत अगवा कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch