दौड़ेगा युवा पंजाब, ‘आप’ यूथ विंग की 5.5 KM मैराथन से नशा मुक्त राज्य का संदेश

by | Aug 6, 2026 | National

Aug 6, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की यूथ विंग ने राज्य में स्वस्थ, तंदुरुस्त और नशा मुक्त पंजाब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 9 अगस्त को मोहाली में 5.5 किलोमीटर मैराथन आयोजित करने की घोषणा की है। यह मैराथन श्री अंब साहिब गुरुद्वारा से शुरू होगी, जिसमें पूरे पंजाब से हजारों युवाओं के भाग लेने की संभावना जताई गई है।

गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर गोल्डी, आप पंजाब यूथ विंग के अध्यक्ष एवं विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा तथा यूथ विंग के उपाध्यक्ष वीर दविंदर सिंह बल्लां ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए युवाओं से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की।

‘रंगला’ और नशा मुक्त पंजाब हमारा लक्ष्य : परमिंदर गोल्डी

परमिंदर गोल्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में 3,100 से अधिक खेल मैदान, इनडोर एवं आउटडोर जिम विकसित किए गए हैं तथा जल्द ही गांवों में खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव में बनाए गए 21 सदस्यीय यूथ क्लब सरकार की जनहित योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से ऑनलाइन पंजीकरण कर मैराथन में भाग लेने का आग्रह किया और कहा कि भविष्य में इस अभियान का विस्तार अन्य जिलों तक भी किया जाएगा।

मजबूत पंजाब के लिए स्वस्थ युवा जरूरी : मनजिंदर सिंह लालपुरा

विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि शारीरिक फिटनेस केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त पंजाब का निर्माण स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी युवाओं से ही संभव है।

उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में अधिक भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि खेलों से जुड़ने पर युवा स्वाभाविक रूप से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे।

चार आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा सम्मान

यूथ विंग के उपाध्यक्ष वीर दविंदर सिंह बल्लां ने बताया कि मैराथन में चार आयु वर्गों के लिए 5.5 किलोमीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अब तक 3,000 से अधिक प्रतिभागी पंजीकरण करा चुके हैं और आयोजन से पहले यह संख्या 5,000 से अधिक होने की संभावना है। मैराथन में प्रोफेशनल एथलीटों के साथ-साथ फिटनेस प्रेमी युवा भी हिस्सा लेंगे।

राज्यभर में चलेगा फिटनेस अभियान

यूथ विंग नेताओं ने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नशा मुक्त पंजाब के निर्माण का व्यापक अभियान है। उन्होंने राज्य के युवाओं से इस पहल का हिस्सा बनकर फिटनेस और सामाजिक जागरूकता के दूत बनने की अपील की।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, रिसर्च रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती

E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, रिसर्च रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E-20 पेट्रोल नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि सरकार के पास E-20 लागू करने से पहले कराया गया कोई वैज्ञानिक अध्ययन या रिसर्च रिपोर्ट है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया...

केजरीवाल का Meta पर गंभीर आरोप, बोले- ‘भारत में मेरा Instagram अकाउंट किया गया Restrict, सरकार के दबाव में दबाई जा रही हैं आवाजें’

केजरीवाल का Meta पर गंभीर आरोप, बोले- ‘भारत में मेरा Instagram अकाउंट किया गया Restrict, सरकार के दबाव में दबाई जा रही हैं आवाजें’

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया कंपनी Meta पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भारत में उनके Instagram अकाउंट को सीमित (Restrict) कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में Meta उन आवाजों को दबा रहा है...

भीषण हादसा, तीन वाहन आपस में भिड़े; एक चालक घायल, लंबा जाम

भीषण हादसा, तीन वाहन आपस में भिड़े; एक चालक घायल, लंबा जाम

फगवाड़ा के शुगर मिल पुल पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को...

जालंधर के D-Mart में अचानक मची अफरा-तफरी, आग की सूचना से घबराए ग्राहक

जालंधर के D-Mart में अचानक मची अफरा-तफरी, आग की सूचना से घबराए ग्राहक

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक स्थित D-Mart में गुरुवार को अचानक आग लगने जैसी स्थिति बनने की सूचना से ग्राहकों और कर्मचारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मॉल के भीतर मौजूद लोग तेजी से बाहर निकलने लगे। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह कोई वास्तविक हादसा नहीं,...

पेट्रोल-डीजल मिलावट पर प्रशासन सख्त, DC आकाश बंसल ने सभी पेट्रोल पंपों की जांच के दिए आदेश

पेट्रोल-डीजल मिलावट पर प्रशासन सख्त, DC आकाश बंसल ने सभी पेट्रोल पंपों की जांच के दिए आदेश

कपूरथला जिला प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल में मिलावट और ईंधन की अवैध बिक्री पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। डिप्टी कमिश्नर आकाश बंसल ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों की व्यापक जांच कराने के निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch