लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

by | May 2, 2026 | National

May 2, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया।

प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, चेयरमैन अनिल ठाकुर, साहिल अग्रवाल, जिला इंचार्ज जतिंदर खंगूडा, उद्योग से जुड़े पदाधिकारी शरणपाल सिंह मक्कड़ और महिला आयोग की सदस्य अजिंदरपाल कौर समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार आम जनता पर लगातार महंगाई का बोझ डाल रही है। नेताओं के अनुसार, 19 किलोग्राम का कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 993 रुपये तक महंगा हो चुका है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में लगातार कीमतों में बढ़ोतरी हुई है—1 मार्च को 114.5 रुपये, 1 अप्रैल को 195.50 रुपये और अब मई में बड़ी वृद्धि के साथ कुल बढ़ोतरी 1300 रुपये से अधिक हो गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल कोई नई वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन पहले ही इसमें इजाफा हो चुका है।

AAP नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय हालातों का हवाला देते हुए कहा कि वेस्ट एशिया संकट के चलते वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल आया है, लेकिन केंद्र सरकार को आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए थे। उनका कहना है कि तेल की कीमतों में वैश्विक स्तर पर लगभग 50% तक वृद्धि के बावजूद सरकार ने लोगों को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ाया है।

नेताओं ने केंद्र सरकार पर चुनावी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं पर केवल चुनावों के दौरान ध्यान दिया जाता है, जबकि बाद में उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।

इस विरोध प्रदर्शन में मनप्रीत बंटी, काका माछीवाड़ा, विपुल सेठी, राकेश कुमार, राज कुमार अग्रवाल, रविंदर पाल सिंह पाली, दविंदर वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली भारतीय करंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला ने एक फर्जी करेंसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नकली नोटों की कुल...

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

नई दिल्ली/गोवा: आम आदमी पार्टी ने गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दीपक सिंगला को किसी गलत काम की वजह से नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ सक्रिय रूप से...

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

पंजाब के लुधियाना में सामने आए करोड़ों रुपए के इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मामले ने पूरे शहर को हैरान कर दिया है। जिस युवक को लोग रोजाना सब्जी मंडी और दुकान पर मेहनत करते देखते थे, वही विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले बड़े साइबर नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड...

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीट वेव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज धूप और आग उगलती गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

पंजाब के तरनतारन शहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक प्रमुख सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर अचानक छापेमारी कर दी। ईडी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और शहर के कारोबारी वर्ग में हलचल तेज हो गई। जानकारी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch