फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक, 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर मंथन

by | Jan 4, 2026 | Political

Jan 4, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में फगवाड़ा विधानसभा हलके की आम आदमी पार्टी की समस्त लीडरशिप और विभिन्न सेल्स की संयुक्त बैठक का आयोजन स्थानीय आशीष कॉन्टिनेंटल होटल में किया गया। यह विशेष कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं फगवाड़ा विधानसभा हलके के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में विशेष रूप से पहुंचे पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए पार्टी को मजबूत करने का संदेश दिया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और पारदर्शी शासन मॉडल को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाकर 2027 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में जिला प्रधान कपूरथला सरबजीत सिंह लुबाणा, मेयर राम पाल उप्पल, पूर्व चेयरमैन जिला योजना बोर्ड ललित सकलानी, संगठन मंत्री एवं चेयरमैन मार्केट कमेटी फगवाड़ा तविंदर राम सहित हलके की समस्त लीडरशिप मौजूद रही। सभी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखने पर जोर दिया।

अपने संबोधन में हरनूर सिंह (हरजी) मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल चुनावी वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर दिखाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जैसे मुद्दों पर पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं। यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार आम आदमी पार्टी पर बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 में जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी को बहुमत देकर सत्ता में लाएगी।

पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी चुनावी जीत की नींव होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं और जनसंपर्क अभियान को और तेज करें।

बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी जिला कपूरथला के सचिव संतोष कुमार गोगी, गुरदीप सिंह दीपा, नवनीत उप्पल, अमरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह भोगल, परमजीत खुराना, इंदरजीत पीपारंगी, रवि सिद्धू सहित बड़ी संख्या में पार्षद, ब्लॉक प्रधान, सरपंच, महिला विंग और एससी विंग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch