328 पावन स्वरूपों के गुम होने का मामला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों पर छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार

by | Jan 4, 2026 | Crime

Jan 4, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुम हुए 328 पावन स्वरूपों के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 14 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ संदिग्ध और दोषपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई मामले की गहन और वैज्ञानिक जांच की दिशा में अहम मानी जा रही है।

SIT के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के थाना सी-डिवीजन में दर्ज एफआईआर के तहत कुल 16 व्यक्तियों को नामजद किया गया है। इनमें से दो आरोपियों की कथित तौर पर मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष 14 व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है। अब तक इस मामले में सतिंदर सिंह कोहली और कंवलजीत सिंह उर्फ कवलजीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रवक्ता के अनुसार कंवलजीत सिंह को 3 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। वह सहायक के रूप में कार्यरत था और पावन स्वरूपों की देखभाल, मर्यादा के पालन तथा अनधिकृत छपाई से जुड़े मामलों में गंभीर लापरवाही और खामियों में उसकी प्रत्यक्ष भूमिका सामने आई है।

SIT द्वारा चंडीगढ़ में 2, अमृतसर शहर में 8, जबकि गुरदासपुर, रोपड़, तरनतारन और अमृतसर देहाती क्षेत्र में 1-1 स्थान पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान 7 मोबाइल फोन, 3 टैबलेट, 2 लैपटॉप, 1 स्टोरेज डिवाइस के अलावा कई अहम दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।

जांच एजेंसी के मुताबिक, जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी। वहीं, बरामद दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है, क्योंकि इन भुगतान से जुड़ी कंपनियों के तार राजनीतिक नेताओं और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

SIT ने स्पष्ट किया है कि यह जांच पूरी तरह योजनाबद्ध और गहराई से की जा रही है। आने वाले दिनों में और स्थानों पर छापेमारी तथा अतिरिक्त गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch