दुखदाई ख़बर : पंजाब के इस विधायक का देहांत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

by | Jun 27, 2025 | States

Jun 27, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के तरनतारन हलके से मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का आज शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। डॉ. सोहल का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले उन्होंने अमृतसर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। विधायक के कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की।

 

इस दुख की घड़ी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तरनतारन से हमारी पार्टी के सम्मानित विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बहुत दुख हुआ, डॉ. साहब पार्टी के बहुत मेहनती और जुझारू नेता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ दिल से हमदर्दी रखते हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित अन्य को हौंसला प्रदान करें।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

हरपाल सिंह चीमा ने ऐलान किया कि पंजाब ने अप्रैल 2026 में जीएसटी कलेक्शन के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य ने जीएसटी लागू होने के बाद अब तक की सबसे अधिक मासिक वसूली दर्ज करते हुए देश में विकास दर में भी पहला स्थान हासिल किया है। वित्त मंत्री के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch