आम आदमी पार्टी ने बज़ाया चुनावी बिगुल, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किए बड़े खुलासे

by | Mar 11, 2024 | Political

Mar 11, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में आने वाले दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी बिगुल बज़ा दिया है। आज़ पंजाब के मोहाली में पहुंचे आम आदमी पार्टी के कनवनीर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केज़रीवाल ने चुनावी बिगुल के साथ साथ कई बड़े खुलासे भी किए है।

 

सबसे पहले तो राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब की जनता के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने दो साल पहले बड़े-बड़े नेताओं को हराकर आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर इतिहास रचा जिसमें हमें 117 में से 92 सीटें मिलीं।

 

उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लोगों का एहसान तो नहीं चुका सकते, लेकिन पंजाबियों का विकास कर उनका जीवन स्तर ऊंचा तो उठा ही सकते हैं। इसीलिए पंजाब सरकार 24 घंटे काम कर रही। मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के मंत्री और विधायक 24 घंटे लोगों की सेवा कर रहे हैं। आज दो साल बाद भी पंजाब के बच्चों से पूछो तो सब एक ही बात कहते हैं कि 75 साल में ऐसी सरकार नहीं देखी। सी.एम. भगवंत मान के चेहरे पर पंजाब के चुनाव मैदान में उतर रही आम आदमी पार्टी ने भी अपना नया नारा ‘संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान’ जारी किया है।

 

सरकार गिराने की हो रही कोशिशें

केजरीवाल ने खुलासा करते हुए कहा  कि आज पंजाब में सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है, उनके विधायकों से रोज संपर्क किया जा रहा है। अकेले सी.एम. भगवंत मान केंद्र सरकार और राज्यपाल से लड़ रहे हैं। अब पंजाबियों का कर्तव्य है कि वे पंजाब की 13 सीटें जीताकर भगवंत मान के हाथ मजबूत करें। पंजाब के लोग उनके मालिक हैं, वह सेवक हैं। वब अपने मालिकों (पंजाब के लोगों) से और मांग करने आए हैं। विधानसभा चुनाव की तरह  लोकसभा चुनाव में भी 13 सीटों पर जिताएं। वह अपने लिए नहीं बल्कि आपके लिए 13 सीटें मांग रहे हैं। पंजाब की प्रगति के लिए 13 सीटें मांग रहे हैं।

 

उनके मुख्यमंत्री और मंत्रियों को परेशान किया जा रहा है। केंद्र ने 8 हजार करोड़ रुपये रोक रखे हैं। अगर यह पैसा जारी हो जाए तो पंजाब आगे बढ़ेगा। राज्यपाल पंजाब का काम रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तक ​​कि केंद्र ने हमारे शहीदों की झांकियां भी खारिज कर दीं। केंद्र से लड़ने के लिए सी.एम. भगवंत मान का समर्थन करें, अगर वह लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो सी.एम. मान के हाथ मजबूत होंगे। लोकसभा में  सिर्फ रिंकू ने पंजाब की आवाज बुलंद की। जब पंजाब की झांकियां खारिज हुई तो सिर्फ रिंकू ने ही इसका विरोध किया बाकी 12 सांसदों ने विरोध तक नहीं किया। अगर आम आदमी पार्टी के 13 सांसद जीत गई वह संसद अंदर इनकी नाक में दम कर देंगे।  

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर पंचकूला में आयोजित बैठक में पंजाब सरकार ने अपने अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार के सामने कड़ा रुख अपनाया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब अपने अधिकारों और हितों पर...

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

पंजाब की राजनीति में मजीठा से बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और जमीनी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और ‘आप’ के लिए बड़ी सियासी बढ़त माना जा रहा है। मुख्यमंत्री...

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने SDM डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी मुआवजे की करोड़ों रुपये की रकम गलत लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। सूत्रों...

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

पंजाब के होशियारपुर जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे एक मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के सकुशल बाहर आने के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी और राहत का माहौल है। खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिरा बच्चा जानकारी...

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 वर्षीय युवती का कथित तौर पर पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया। आरोपी युवती को उसकी कार समेत अगवा कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch