आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, मसीह समाज ने आम आदमी पार्टी के समर्थन का किया ऐलान

by | Nov 16, 2024 | Political

Nov 16, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

अंकुर नरूला मिनिस्ट्री चर्च ने रविवार को उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के समर्थन का ऐलान किया है। चर्च के जतिंदर मसीह गौरव ने खुले तौर पर ऐलान किया कि मसीह समाज इस उपचुनाव में आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा का समर्थन करेगा। पिछले दिनों में गुरदीप रंधावा ने अंकुर नरूला से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था।

रविवार को डेरा बाबा नानक हलके के गांव ठेठरके में नए चर्च का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में पहुंचे आप उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां समेत कई आप नेता शामिल हुए।

इस अवसर पर खाबड़ा चर्च जालंधर के पोस्टर अंकुर नरूला ने डेरा बाबा नानक में साढ़े चार एकड़ भूमि पर बनने जा रहे मसीह सत्संग भवन के उद्घाटन पर सोशल मीडिया पर लाइव स्क्रीन के माध्यम से एकत्र हुए मसीह समुदाय के लोगों को बधाई दी। गांव ठठरके में नरूला जी ने हजारों की संख्या में डेरा बाबा नानक में पहुंचे समस्त ईसा मसीह समुदाय के लिए प्रभु यीशु मसीह का गुणगान किया और श्रद्धालुओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जतिंदर मसीह गौरव ने कहा कि डेरा बाबा नानक का पूरा मसीह समुदाय गुरदीप सिंह रंधावा के साथ है और आज गुरदीप रंधावा ने नई बने चर्च में नतमस्तक होकर पूरे मसीह समुदाय की ओर से उनकी जीत के लिए प्रार्थना की है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हुई बैठक में उन्होंने ईसाई समुदाय को विश्वास दिलाया और वादा किया कि पंजाब सरकार द्वारा गुरदासपुर में बड़ा दिन मनाया जाएगा.

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि आम आदमी पार्टी भारी अंतर से यह चुनाव जीत रही है। गुरदीप रंधावा का विधानसभा पहुंचना तय है। ईटीओ ने कहा कि अंकुर नरूला का समर्थन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

वहीं आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा ने अंकुर नरुला का धन्यवाद किया और कहा कि हम भारी अंतर से चुनाव जीत रहे हैं, डेरा बाबा नानक में इस बार 2022 विधानसभा चुनाव की तरह आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों का रूझान देखकर स्पष्ट तौर पर लग रहा है कि आम आदमी पार्टी 2027 में भी भारी जीत दर्ज करेगी।

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का संदेश सुनाते हुए ऐलान किया कि मसीह समुदाय के सम्मान में पंजाब सरकार इस बार गुरदासपुर में राज्य स्तरीय क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे सरकार का यह संदेश लेकर यहां भेजा है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch