आम आदमी पार्टी की इंदरजीत कौर बनीं लुधियाना की मेयर

by | Jan 20, 2025 | Political

Jan 20, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लुधियाना शहर को अपना नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी (आप) की प्रिंसिपल इंदरजीत कौर लुधियाना का मेयर निर्वाचित हुई हैं। वहीं राकेश पराशर सीनियर डिप्टी मेयर और प्रिंस जौहर को डिप्टी मेयर बने हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में लुधियाना नगर निगम प्रशासन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेगा और शहर के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

अमन अरोड़ा ने पार्टी नेताओं के साथ लुधियाना में एक प्रेस कांफ्रेंस किया और मीडिया को संबोधित किया। अरोड़ा ने कहा कि आज लुधियाना में एक नया अध्याय की शुरुआत हुई है। आम आदमी पार्टी ने पहली बार लुधियाना को महिला मेयर दिया है। हमारे डिप्टी मेयर राकेश पराशर भी काफी अनुभवी हैं। वह छठी बार काउंसलर बने हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में निकाय चुनाव नतीजों के बाद से अब तक 35 से ज्यादा जगहों पर आम आदमी पार्टी का मेयर और अध्यक्ष/प्रधान बन चुका है। यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है और पंजाब के लिए भी एक नई शुरुआत है।

अमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के पूर्व दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी को भी याद किया और कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा थी कि पूर्ण बहुमत से लुधियाना में आम आदमी पार्टी का मेयर बने। आज हमें बेहद खुशी है कि उनकी इच्छा पूरी हुई है।

अरोड़ा ने निगम चुनाव में लगन और समर्पण के साथ चुनाव अभियान चलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओ, नेताओं और स्थानीय विधायकों की भी सराहना की और उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत ही आज लुधियाना में हमारा मेयर बनाने का सपना पूरा हुआ है।

आगे की रणनीतियों पर अरोड़ा ने कहा कि विकास के काम जो पिछले लंबे समय से रूके हुए थे, उन्हें तेजी से पूरा किया जाएगा और शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नई योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखना और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हमारे मेयर, डिप्टी मेयर और सभी पार्षद दिन-रात काम करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के कोई भी निजी स्कूल अब एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार के अनुसार, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान 15...

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की है। 26 साल पुराने KCC ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने, ब्याज का बोझ...

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

पंजाब की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं...

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले मशहूर कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई नामी खिलाड़ी, खेल हस्तियां और युवा नेता पार्टी में शामिल हो गए। कबड्डी जगत में ‘चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया...

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के कलानौर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल पर कथित तौर पर ग्रेनेड हमला किए जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। प्राप्त...

Get In Touch
close slider

Get In Touch