दर्दनाक हादसा अमरनाथ यात्रा पर जा रहा ट्रक अंडरब्रिज के नीचे फंसा

by | Jun 29, 2025 | National

Jun 29, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

Amarnath Truck accident in Jalandhar  जालंधर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, अमरनाथ यात्रा पर जा रहा ट्रक अंडरब्रिज के नीचे फंस गया। जानकारी के मुताबिक, देर रात अमरनाथ यात्रा के लिए निकला एक ट्रक गाजी गुल्ला इलाके में बने रेलवे अंडरब्रिज में फंस गया। ट्रक की छत पर 2 से 3 लोग बैठे थे, जो ट्रक और अंडरब्रिज की छत के बीच फंस गए। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, ट्रक अमरनाथ यात्रा पर लंगर लगाने के लिए लोगों को लेकर जा रहा था। गाजी गुल्ला इलाके में बने अंडरब्रिज से पहले गार्डर न होने की वजह से ट्रक चालक ट्रक को अंडरब्रिज के नीचे ले गया और छत कम होने की वजह से ट्रक फंस गया, जिसमें लोग दब गए। राहगीरों और रिपोर्टिंग करने आए कुछ पत्रकारों ने खुद मदद की और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

कुल 3 लोगों में से 1 व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। लोगों का कहना है कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है, क्योंकि उस जगह पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक का बोर्ड लगा होना चाहिए। लोगों का यह भी आरोप है कि पुलिस और एंबुलेंस को पहले ही सूचना देने के बावजूद न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस समय पर पहुंची।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत आज यानी 25 जून से घर-घर गणना एवं सत्यापन का पहला चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह...

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि उनके...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह विशेष व्यवस्था 2 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी यात्री, पर्यटक या यात्रा काफिले...

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

जालंधर के टीवी टावर के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। जब पंप कर्मचारी ने भुगतान की मांग की तो पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट...

पेट्रोल बम फेंकने का मामला ट्रेस, 2 आरोपी गिरफ्तार; भागने की कोशिश में दोनों घायल

पेट्रोल बम फेंकने का मामला ट्रेस, 2 आरोपी गिरफ्तार; भागने की कोशिश में दोनों घायल

बठिंडा पुलिस ने भाजपा नेता एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डॉ. तरसेम गर्ग के होम्योपैथिक क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश...

Get In Touch
close slider

Get In Touch