बीवी के बर्थडे पर फ्लाईओवर बना पटाखों का मंच! VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

by | Jul 30, 2026 | States

Jul 30, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के लुधियाना में पत्नी का जन्मदिन मनाने के नाम पर कानून और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले साउथ सिटी रोड और फिर फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर बीच सड़क आतिशबाजी कर न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बाधित की, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की जान भी खतरे में डाल दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।


पहले पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा, फिर फ्लाईओवर पर दोहराई हरकत

जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ निकला था। सबसे पहले उन्होंने साउथ सिटी रोड पर पटाखे चलाने शुरू किए। गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर आतिशबाजी करने से मना करते हुए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

हालांकि पुलिस के वहां से जाते ही युवक वीडियो में यह कहते हुए दिखाई दिया कि “आगे जाकर पटाखे चला लेते हैं”। इसके बाद वे फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पहुंच गए।

चलते ट्रैफिक के बीच 60-शॉट आतिशबाजी, बड़ा हादसा टला

बताया जा रहा है कि दंपति और उनके साथ मौजूद लोगों ने व्यस्त फ्लाईओवर पर गाड़ियां रोककर 60-शॉट आतिशबाजी की। इस दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहनों के बीच पटाखे छोड़े गए, जिससे किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा या आग लगने जैसी गंभीर घटना हो सकती थी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक बेखौफ होकर सड़क पर आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं।

‘गुरलाल सिंह’ आईडी से वायरल हुआ वीडियो

पूरे घटनाक्रम का वीडियो कथित तौर पर ‘गुरलाल सिंह’ नाम की सोशल मीडिया आईडी से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

ACP जतिन बंसल ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए ACP जतिन बंसल ने वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की हुड़दंगबाजी और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो और संबंधित वाहनों के नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान पूरी होते ही उनके खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही से किए जाने वाले बर्थडे और सेलिब्रेशन आयोजनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उत्सव मनाते समय कानून और ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा दूसरों की सुरक्षा को खतरे में न डालें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, विधायक मनप्रीत अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR

अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, विधायक मनप्रीत अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में निकाले गए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वारिस पंजाब दे से जुड़े विधायक मनप्रीत सिंह अयाली समेत 15 नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया...

जालंधर में आवारा कुत्तों का कहर! स्कूल से लौट रहे मासूम और मां पर हमला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

जालंधर में आवारा कुत्तों का कहर! स्कूल से लौट रहे मासूम और मां पर हमला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

जालंधर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। गुरुवार दोपहर न्यू कमल विहार इलाके में एक महिला अपने नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल से लेकर स्कूटी पर घर लौट रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उनका पीछा कर...

Punjab Bandh बना काल! ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान की दर्दनाक मौत

Punjab Bandh बना काल! ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान की दर्दनाक मौत

पंजाब बंद के बीच अमृतसर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा बुलाए गए पंजाब बंद का असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिला। अमृतसर में भी कई स्कूल-कॉलेज बंद रहे और अनेक बाजारों...

कनाडा भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर 21.85 लाख की ठगी! दो आरोपियों पर FIR दर्ज

कनाडा भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर 21.85 लाख की ठगी! दो आरोपियों पर FIR दर्ज

पंजाब के फरीदकोट जिले में विदेश भेजने और वीजा लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली फरीदकोट पुलिस ने दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर कुमार अभिषेक राजा और विमल राजा के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी...

100 ग्राम हेरोइन और 2 देसी पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे बड़े राज

100 ग्राम हेरोइन और 2 देसी पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे बड़े राज

जिले में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को 100 ग्राम हेरोइन, दो देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch