Punjab Bandh बना काल! ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान की दर्दनाक मौत

by | Jul 30, 2026 | National

Jul 30, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब बंद के बीच अमृतसर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा बुलाए गए पंजाब बंद का असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिला। अमृतसर में भी कई स्कूल-कॉलेज बंद रहे और अनेक बाजारों में कारोबार प्रभावित हुआ। इसी दौरान भंडारी पुल पर हुए एक दर्दनाक हादसे में पंजाब पुलिस के सीनियर कांस्टेबल रणबीर सिंह की जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणबीर सिंह अमृतसर में एआरपी (ARP) शाखा में तैनात थे और मूल रूप से बटाला के रहने वाले थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भंडारी पुल पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए एक रस्सी बांधी गई थी। बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर सवार रणबीर सिंह को यह रस्सी समय रहते दिखाई नहीं दी और वह तेज रफ्तार में उससे टकरा गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रस्सी सीधे उनकी गर्दन से टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल अमृतसर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटे के घायल होने की सूचना के बाद निकले थे घर

जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान रणबीर सिंह को घर से फोन आया था कि उनका बेटा घायल हो गया है। यह सूचना मिलने के बाद वह जल्दबाजी में घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान भंडारी पुल पर लगा ट्रैफिक अवरोध उनकी नजर में नहीं आया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रैफिक रोकने के लिए पुल पर रस्सी लगाने के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। साथ ही, यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस हादसे के बाद पंजाब बंद के दौरान अपनाए गए सुरक्षा प्रबंधों पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक रोकने के लिए लगाए गए अस्थायी अवरोधों पर पर्याप्त चेतावनी संकेत और सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए थी, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, विधायक मनप्रीत अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR

अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, विधायक मनप्रीत अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में निकाले गए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वारिस पंजाब दे से जुड़े विधायक मनप्रीत सिंह अयाली समेत 15 नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया...

जालंधर में आवारा कुत्तों का कहर! स्कूल से लौट रहे मासूम और मां पर हमला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

जालंधर में आवारा कुत्तों का कहर! स्कूल से लौट रहे मासूम और मां पर हमला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

जालंधर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। गुरुवार दोपहर न्यू कमल विहार इलाके में एक महिला अपने नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल से लेकर स्कूटी पर घर लौट रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उनका पीछा कर...

बीवी के बर्थडे पर फ्लाईओवर बना पटाखों का मंच! VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

बीवी के बर्थडे पर फ्लाईओवर बना पटाखों का मंच! VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

पंजाब के लुधियाना में पत्नी का जन्मदिन मनाने के नाम पर कानून और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले साउथ सिटी रोड और फिर फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर बीच सड़क आतिशबाजी कर न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बाधित की, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की...

कनाडा भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर 21.85 लाख की ठगी! दो आरोपियों पर FIR दर्ज

कनाडा भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर 21.85 लाख की ठगी! दो आरोपियों पर FIR दर्ज

पंजाब के फरीदकोट जिले में विदेश भेजने और वीजा लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली फरीदकोट पुलिस ने दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर कुमार अभिषेक राजा और विमल राजा के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी...

100 ग्राम हेरोइन और 2 देसी पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे बड़े राज

100 ग्राम हेरोइन और 2 देसी पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे बड़े राज

जिले में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को 100 ग्राम हेरोइन, दो देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch