पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

by | Jul 22, 2026 | States

Jul 22, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 3 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कई जिलों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में तेज बारिश की संभावना

SDMA द्वारा जारी ताजा अलर्ट के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला और बरनाला जिलों के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। यदि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होती है या सहायता की आवश्यकता पड़ती है, तो तुरंत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करें।

26 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जुलाई तक पंजाब के विभिन्न जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परीक्षा प्रणाली, बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के...

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला देश का पहला राज्य बनने का दावा किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 'सरबत.AI' परियोजना के तहत यह पाठ्यक्रम...

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

पंजाब के बरनाला में हड़ताली सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का आरोप है। इस घटना में एक महिला सफाई कर्मचारी समेत कई कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने...

मोहिंदर भगत ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग, तीन सरकारी स्कूलों के विकास के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा

मोहिंदर भगत ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग, तीन सरकारी स्कूलों के विकास के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा

पंजाब सरकार की शिक्षा सुधार पहल के तहत कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बुधवार को जालंधर के दो सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch