जम्मू-कश्मीर। सोशल मीडिया पर इन दिनों माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यात्रा मार्ग पर एक युवक और युवती ने सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत की, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक युवा जोड़ा यात्रा मार्ग पर अनुचित व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसे धार्मिक स्थल की गरिमा के खिलाफ बताते हुए संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।
हालांकि, कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि किसी भी वायरल वीडियो पर निष्कर्ष निकालने से पहले उसकी सत्यता की जांच होना आवश्यक है।










