गोराया में ज्वेलर्स से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, विदेशी नंबर से मिली जान से मारने की धमकी

by | Jul 15, 2026 | Crime

Jul 15, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में कारोबारियों के बीच गैंगस्टरों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा। जालंधर के गोराया कस्बे में एक बार फिर रंगदारी मांगने की वारदात ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार निशाने पर शहर का एक नामी डायमंड ज्वेलर्स आया है, जिसे विदेशी नंबर से कॉल कर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी गई। रकम न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विदेशी नंबर से आया कॉल, खुद को बताया गैंग का सदस्य

पीड़ित ज्वेलर्स के अनुसार उसके मोबाइल पर +20 सीरीज के विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक गैंग से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए सीधे 1 करोड़ रुपये की मांग रखी। आरोपी ने कहा कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो अंजाम बेहद बुरा होगा। धमकी के बाद व्यापारी ने बिना देर किए गोराया पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने संभाली कमान, तकनीकी टीम एक्टिव

शिकायत मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साइबर और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से कॉल डिटेल, मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि कॉल करने वालों तक पहुंचने के लिए हर संभव तकनीकी माध्यम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

एक ही परिवार पर दूसरी बार हमला, पहले भी हुई थी फायरिंग

यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इसी कारोबारी परिवार को पहले भी अपराधी निशाना बना चुके हैं। इसी साल जनवरी में परिवार के एक अन्य सदस्य से भी रंगदारी मांगी गई थी। कुछ दिन बाद उनकी दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। हालांकि उस घटना के समय पुलिस और परिवार द्वारा मामले को दबाने की कोशिश भी की ज़ा रही थी, लेकिन जब गोली चली हो तो मामला कैसे दबा रह सकता है।

व्यापारियों में रोष, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

लगातार दूसरी बार एक ही परिवार को निशाना बनाए जाने के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापार मंडलों ने पुलिस प्रशासन से बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और रंगदारी गैंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और जांच कई पहलुओं से की जा रही है। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे कार्रवाई जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
भारत टेक्स 2026 में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान: ‘पंजाब बनेगा टेक्सटाइल निवेश का सबसे पसंदीदा राज्य

भारत टेक्स 2026 में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान: ‘पंजाब बनेगा टेक्सटाइल निवेश का सबसे पसंदीदा राज्य

भारत टेक्स 2026 (Bharat Tex 2026) में पंजाब स्टेट पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य को टेक्सटाइल निवेश के लिए देश का सबसे आकर्षक गंतव्य बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कपास की खेती से लेकर धागा, फैब्रिक, गारमेंट्स और निर्यात तक पूरी...

500 दिन पूरे: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान पर पंजाब सरकार का बड़ा दावा, 73 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

500 दिन पूरे: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान पर पंजाब सरकार का बड़ा दावा, 73 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब सरकार के 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान ने 500 दिन पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है और नशे के खिलाफ राज्य की...

US से लौटी मशहूर सर्जन डॉ. सुहानी डोडा AAP में शामिल, बोलीं- भगवंत मान सरकार के काम से हुई प्रभावित

US से लौटी मशहूर सर्जन डॉ. सुहानी डोडा AAP में शामिल, बोलीं- भगवंत मान सरकार के काम से हुई प्रभावित

पंजाब की राजनीति में मंगलवार को एक नया चेहरा जुड़ गया। अमेरिका (US) से लौटीं एमबीबीएस सर्जन और समाज सेविका डॉ. सुहानी डोडा ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल...

पंजाब में दिनदहाड़े अकाली नेता पर जानलेवा हमला! घर लौटते समय मारी गोली, हालत नाजुक

पंजाब में दिनदहाड़े अकाली नेता पर जानलेवा हमला! घर लौटते समय मारी गोली, हालत नाजुक

मानसा: पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया। अज्ञात हमलावर ने उन पर पिस्तौल से...

30 हजार की रिश्वत लेते धरा गया ASI! पुराने केस से नाम हटाने का कर रहा था सौदा

30 हजार की रिश्वत लेते धरा गया ASI! पुराने केस से नाम हटाने का कर रहा था सौदा

मोरिंडा: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरिंडा सदर थाने में तैनात ASI अवतार सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch