पंजाब में सफर हुआ और महंगा! लाडोवाल टोल प्लाजा पर फिर बढ़ी दरें

by | Jul 15, 2026 | National

Jul 15, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पंजाब के सबसे महंगे माने जाने वाले लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक बार फिर टोल शुल्क बढ़ा दिया है। संशोधित दरें लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह बढ़ोतरी वार्षिक टोल संशोधन प्रक्रिया के तहत की गई है।


नई दरों के अनुसार अब कार, जीप और वैन चालकों को एक तरफ के सफर के लिए 225 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 220 रुपये था। इसी तरह राउंड ट्रिप का शुल्क बढ़ाकर 340 रुपये कर दिया गया है।


हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस और लाइट गुड्स व्हीकल के लिए भी टोल शुल्क बढ़ाया गया है। वहीं बसों, ट्रकों, मल्टी-एक्सल और भारी वाहनों की दरों में भी संशोधन किया गया है। मासिक और वार्षिक पास की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।


NHAI के अनुसार टोल दरों में यह संशोधन थोक मूल्य सूचकांक (WPI) और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि संशोधित शुल्क से राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव और बेहतर सुविधाओं के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।


हालांकि, लगातार बढ़ती टोल दरों को लेकर वाहन चालकों, ट्रांसपोर्टरों और रोजाना सफर करने वाले लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि बार-बार टोल बढ़ने से यात्रा की लागत लगातार बढ़ रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
गोराया में ज्वेलर्स से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, विदेशी नंबर से मिली जान से मारने की धमकी

गोराया में ज्वेलर्स से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, विदेशी नंबर से मिली जान से मारने की धमकी

पंजाब में कारोबारियों के बीच गैंगस्टरों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा। जालंधर के गोराया कस्बे में एक बार फिर रंगदारी मांगने की वारदात ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार निशाने पर शहर का एक नामी डायमंड ज्वेलर्स आया है, जिसे विदेशी नंबर से कॉल कर 1 करोड़...

भारत टेक्स 2026 में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान: ‘पंजाब बनेगा टेक्सटाइल निवेश का सबसे पसंदीदा राज्य

भारत टेक्स 2026 में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान: ‘पंजाब बनेगा टेक्सटाइल निवेश का सबसे पसंदीदा राज्य

भारत टेक्स 2026 (Bharat Tex 2026) में पंजाब स्टेट पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य को टेक्सटाइल निवेश के लिए देश का सबसे आकर्षक गंतव्य बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कपास की खेती से लेकर धागा, फैब्रिक, गारमेंट्स और निर्यात तक पूरी...

500 दिन पूरे: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान पर पंजाब सरकार का बड़ा दावा, 73 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

500 दिन पूरे: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान पर पंजाब सरकार का बड़ा दावा, 73 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब सरकार के 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान ने 500 दिन पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है और नशे के खिलाफ राज्य की...

US से लौटी मशहूर सर्जन डॉ. सुहानी डोडा AAP में शामिल, बोलीं- भगवंत मान सरकार के काम से हुई प्रभावित

US से लौटी मशहूर सर्जन डॉ. सुहानी डोडा AAP में शामिल, बोलीं- भगवंत मान सरकार के काम से हुई प्रभावित

पंजाब की राजनीति में मंगलवार को एक नया चेहरा जुड़ गया। अमेरिका (US) से लौटीं एमबीबीएस सर्जन और समाज सेविका डॉ. सुहानी डोडा ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल...

पंजाब में दिनदहाड़े अकाली नेता पर जानलेवा हमला! घर लौटते समय मारी गोली, हालत नाजुक

पंजाब में दिनदहाड़े अकाली नेता पर जानलेवा हमला! घर लौटते समय मारी गोली, हालत नाजुक

मानसा: पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया। अज्ञात हमलावर ने उन पर पिस्तौल से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch