सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर स्थानीय बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
24 और 22 कैरेट सोना हुआ सस्ता
ताजा रेट के अनुसार, 24 कैरेट सोना सोमवार के ₹1,46,000 प्रति 10 ग्राम से घटकर ₹1,44,900 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी एक दिन में ₹1,100 की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी ₹1,35,780 से घटकर ₹1,34,760 प्रति 10 ग्राम हो गई है।
चांदी हुई महंगी
दूसरी ओर, चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोमवार को ₹2,31,500 प्रति किलोग्राम बिक रही चांदी अब बढ़कर ₹2,32,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। यानी चांदी के भाव में ₹500 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर जांचें
सराफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और घरेलू मांग के कारण सोना-चांदी के दाम रोज बदल रहे हैं। ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों को खरीदारी से पहले ताजा रेट की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए।










