30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

by | Jun 25, 2026 | Crime

Jun 25, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

जालंधर के टीवी टावर के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। जब पंप कर्मचारी ने भुगतान की मांग की तो पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

‘कल पैसे दे देंगे’ कहकर करने लगे बहस

पीड़ित पंप कर्मचारी मनीष ने बताया कि वह खुरला किंगरा के पास स्थित गुरनाम गैस लाइन भारत पेट्रोलियम पंप पर कार्यरत है। गुरुवार को एक बाइक पर तीन युवक पहुंचे और 30 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद उन्होंने पैसे देने के बजाय कहा कि वे अगले दिन भुगतान कर देंगे।

विरोध करने पर किया हमला

जब कर्मचारी ने तत्काल पैसे देने की बात कही तो तीनों युवक भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर चाबियों, डंडों तथा अन्य सामान से कर्मचारी पर हमला कर दिया। इस दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक युवक डंडे से कर्मचारी पर हमला करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में तीनों युवक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए बाइक पर फरार होते नजर आ रहे हैं।

पुलिस में शिकायत की तैयारी

घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि उसने पूरे मामले की जानकारी पंप मालिक को दे दी है और जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी जाएगी, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत आज यानी 25 जून से घर-घर गणना एवं सत्यापन का पहला चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह...

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि उनके...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह विशेष व्यवस्था 2 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी यात्री, पर्यटक या यात्रा काफिले...

पेट्रोल बम फेंकने का मामला ट्रेस, 2 आरोपी गिरफ्तार; भागने की कोशिश में दोनों घायल

पेट्रोल बम फेंकने का मामला ट्रेस, 2 आरोपी गिरफ्तार; भागने की कोशिश में दोनों घायल

बठिंडा पुलिस ने भाजपा नेता एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डॉ. तरसेम गर्ग के होम्योपैथिक क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश...

बटाला में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़: व्यापारी के घर फायरिंग का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

बटाला में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़: व्यापारी के घर फायरिंग का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

पंजाब के बटाला शहर में कुछ दिन पहले एक नामी कपड़ा व्यापारी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह उर्फ करण के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch