सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है।
सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी है और एक किलो चांदी 2,52,900 रुपये तक पहुंच गई है।
MCX पर सोना और चांदी में गिरावट
घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के भाव में हल्की नरमी देखने को मिली। सोने के वायदा भाव में करीब 0.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 1,52,480 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।
वहीं चांदी के वायदा भाव में भी करीब 0.6 फीसदी की कमजोरी रही और एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,49,210 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी मजबूत
वैश्विक बाजार की बात करें तो सोने की कीमतों में दबाव बना हुआ है, जबकि चांदी में मजबूती देखने को मिल रही है। कॉमेक्स (Comex) पर सोना 4,352.60 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर खुला। खबर लिखे जाने तक इसमें गिरावट दर्ज की गई और यह 4,345.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतकों, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों को लेकर बाजार में बनी अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।









