फतेहगढ़ साहिब में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपियों ने किया हमला

by | Jun 14, 2026 | Crime

Jun 14, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हथियार बरामदगी के लिए ले जाए गए दो आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, जबकि एक पुलिस हवलदार भी जख्मी हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि CIA स्टाफ सरहिंद और थाना बड़ाली आला सिंह की पुलिस ने कुछ दिन पहले सहजप्रीत सिंह, महकप्रीत सिंह और मनजोत सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।

रिमांड के दौरान पुलिस टीम सहजप्रीत सिंह और महकप्रीत सिंह को गांव वैदवान के निकट SYL नहर के पास हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार महकप्रीत सिंह ने मौके पर छिपाकर रखा गया देसी पिस्तौल निकाल लिया और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। वहीं सहजप्रीत सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें महकप्रीत सिंह के पैर में गोली लगी जबकि सहजप्रीत सिंह भी पैर में चोट लगने से घायल हो गया।

इस दौरान हवलदार गुरप्रीत सिंह भी घायल हो गया। तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई, नशा तस्करी और फिरौती वसूली जैसे संगीन अपराधों में शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में इनके तार विदेशों में बैठे गैंगस्टरों से भी जुड़े होने की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि इसी मामले में पुलिस पहले हरमनदीप सिंह, रूपन सिंह और गुरजंट सिंह उर्फ जंटी को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर, जब देशभर में गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है, पंजाब के माछीवाड़ा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र पर अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला करने और...

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

पंजाब के नवांशहर से एक बेहद प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। महज 27 सप्ताह की गर्भावस्था में जन्मी और केवल 700 ग्राम वजन वाली एक नवजात बच्ची ने जिंदगी की कठिन जंग जीत ली। करीब 50 दिनों तक NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में चले गहन उपचार के बाद...

8 लाख की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार! विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख मांगने का आरोप

8 लाख की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार! विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख मांगने का आरोप

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेराबस्सी स्थित माइनिंग विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) रमनजोत सिंह को कथित तौर पर 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी-करप्शन एक्शन के टोल-फ्री हेल्पलाइन पर मिली...

31 जुलाई को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

31 जुलाई को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को पूरे राज्य में गजटेड अवकाश (Gazetted Holiday) घोषित किया है। यह अवकाश महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर घोषित किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम (Corporations), सरकारी एवं...

लॉटरी ने रचा नया इतिहास, 21 लाख का पहला पुरस्कार जालंधर की बलजीत कौर को मिला

लॉटरी ने रचा नया इतिहास, 21 लाख का पहला पुरस्कार जालंधर की बलजीत कौर को मिला

गोवा सरकार द्वारा संचालित राजश्री लॉटरी की लोकप्रिय राजश्री 50 वीकली लॉटरी ने 1000 दिनों से अधिक का सफल सफर पूरा करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर आयोजित विशेष "किस्मत ऑन सेलिब्रेशन" कार्यक्रम में कंपनी ने दावा किया कि अब तक 16 लाख से अधिक विजेताओं...

Get In Touch
close slider

Get In Touch