18 जून को सरकारी अवकाश घोषित, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

by | Jun 14, 2026 | News

Jun 14, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार ने 18 जून को सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर दी जाएगी। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

भीषण गर्मी के बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए यह एक राहत भरी खबर मानी जा रही है। सरकारी अवकाश के चलते विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को एक दिन का अतिरिक्त विश्राम मिलेगा।

गौरतलब है कि पंजाब के स्कूलों में पहले से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। ऐसे में इस छुट्टी का सीधा लाभ मुख्य रूप से सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और अन्य सरकारी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा।

श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस सिख समुदाय के लिए अत्यंत श्रद्धा और सम्मान का दिन माना जाता है। इस अवसर पर राज्यभर के गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन और अरदास का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

सरकार द्वारा घोषित इस अवकाश के चलते आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे सरकारी कार्यालयों से संबंधित जरूरी कार्य 18 जून से पहले या बाद में निपटा लें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर, जब देशभर में गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है, पंजाब के माछीवाड़ा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र पर अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला करने और...

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

पंजाब के नवांशहर से एक बेहद प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। महज 27 सप्ताह की गर्भावस्था में जन्मी और केवल 700 ग्राम वजन वाली एक नवजात बच्ची ने जिंदगी की कठिन जंग जीत ली। करीब 50 दिनों तक NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में चले गहन उपचार के बाद...

8 लाख की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार! विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख मांगने का आरोप

8 लाख की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार! विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख मांगने का आरोप

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेराबस्सी स्थित माइनिंग विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) रमनजोत सिंह को कथित तौर पर 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी-करप्शन एक्शन के टोल-फ्री हेल्पलाइन पर मिली...

31 जुलाई को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

31 जुलाई को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को पूरे राज्य में गजटेड अवकाश (Gazetted Holiday) घोषित किया है। यह अवकाश महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर घोषित किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम (Corporations), सरकारी एवं...

लॉटरी ने रचा नया इतिहास, 21 लाख का पहला पुरस्कार जालंधर की बलजीत कौर को मिला

लॉटरी ने रचा नया इतिहास, 21 लाख का पहला पुरस्कार जालंधर की बलजीत कौर को मिला

गोवा सरकार द्वारा संचालित राजश्री लॉटरी की लोकप्रिय राजश्री 50 वीकली लॉटरी ने 1000 दिनों से अधिक का सफल सफर पूरा करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर आयोजित विशेष "किस्मत ऑन सेलिब्रेशन" कार्यक्रम में कंपनी ने दावा किया कि अब तक 16 लाख से अधिक विजेताओं...

Get In Touch
close slider

Get In Touch