जालंधर में व्यापारियों से रूबरू हुए केजरीवाल-मान, बोले- पंजाब में खत्म हुई जबरन वसूली की राजनीति

by | Jun 13, 2026 | National

Jun 13, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को जालंधर में व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने दावा किया कि पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके कारोबार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छोटे व्यापारी और दुकानदार राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन पूर्व की सरकारों ने कभी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आवाज सीधे सरकार तक पहुंचाने और उनकी छोटी से छोटी समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिए ‘पंजाब राज्य व्यापारी आयोग’ का गठन किया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि राज्यभर की मंडियों और बाजारों में व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को एकत्र किया जा रहा है, जिन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाकर समाधान करवाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के समय व्यापारियों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों और कथित जबरन वसूली का सामना करना पड़ता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने ऐसी व्यवस्थाओं को समाप्त करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में व्यापारियों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है, जिससे कारोबार को गति मिले और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

पंजाब में बदलाव का दौर: भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब अब पारदर्शी शासन, जनकल्याण और विकास की राजनीति के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने चार साल पूरे होने के बाद जनता से सीधा फीडबैक लेने की पहल की है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिली।

मान ने कहा कि पंजाब में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया गया है। सरकार बनने के समय जहां केवल 22 प्रतिशत कृषि भूमि तक नहरी पानी पहुंचता था, वहीं अब यह आंकड़ा 80 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में भूजल स्तर में भी सुधार दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में अब तक 67 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं। वहीं सड़क सुरक्षा बल के जरिए हजारों लोगों की जान बचाने में सफलता मिली है।

व्यापारियों को नहीं, भागीदार मानती है सरकार

भगवंत मान ने कहा कि व्यापारी नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले होते हैं। इसलिए सरकार की प्राथमिकता उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने व्यापारियों को केवल राजस्व और राजनीतिक फंडिंग का साधन समझा, जबकि वर्तमान सरकार उन्हें विकास प्रक्रिया का अहम भागीदार मानती है।

विपक्ष पर भी साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर भी निशाना साधा। दोनों नेताओं ने दावा किया कि पारंपरिक राजनीतिक दलों ने वर्षों तक पंजाब के विकास को प्रभावित किया, जबकि आम आदमी पार्टी सरकार राज्य को विकास, पारदर्शिता और जनहित की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की पहचान भाईचारे, तरक्की और सामाजिक सौहार्द की रही है तथा राज्य के लोग विभाजन और नफरत की राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर, जब देशभर में गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है, पंजाब के माछीवाड़ा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र पर अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला करने और...

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

पंजाब के नवांशहर से एक बेहद प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। महज 27 सप्ताह की गर्भावस्था में जन्मी और केवल 700 ग्राम वजन वाली एक नवजात बच्ची ने जिंदगी की कठिन जंग जीत ली। करीब 50 दिनों तक NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में चले गहन उपचार के बाद...

8 लाख की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार! विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख मांगने का आरोप

8 लाख की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार! विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख मांगने का आरोप

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेराबस्सी स्थित माइनिंग विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) रमनजोत सिंह को कथित तौर पर 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी-करप्शन एक्शन के टोल-फ्री हेल्पलाइन पर मिली...

31 जुलाई को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

31 जुलाई को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को पूरे राज्य में गजटेड अवकाश (Gazetted Holiday) घोषित किया है। यह अवकाश महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर घोषित किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम (Corporations), सरकारी एवं...

लॉटरी ने रचा नया इतिहास, 21 लाख का पहला पुरस्कार जालंधर की बलजीत कौर को मिला

लॉटरी ने रचा नया इतिहास, 21 लाख का पहला पुरस्कार जालंधर की बलजीत कौर को मिला

गोवा सरकार द्वारा संचालित राजश्री लॉटरी की लोकप्रिय राजश्री 50 वीकली लॉटरी ने 1000 दिनों से अधिक का सफल सफर पूरा करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर आयोजित विशेष "किस्मत ऑन सेलिब्रेशन" कार्यक्रम में कंपनी ने दावा किया कि अब तक 16 लाख से अधिक विजेताओं...

Get In Touch
close slider

Get In Touch