महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

by | Jun 11, 2026 | Crime

Jun 11, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका के पिता प्रमोद ने बताया कि उनकी बेटी डॉ. मीनाक्षी की शादी अक्टूबर 2018 में डॉ. पियूष के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ने लगा था। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी घरेलू विवाद और कथित मारपीट से परेशान थी, जिसके चलते वह जुलाई 2025 से पति से अलग रह रही थी।

परिजनों के अनुसार, डॉ. मीनाक्षी जून 2026 में अपना अलग मकान खरीदने की योजना बना रही थीं। इसी सिलसिले में जब वह कुछ दिन पहले बैंक पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उनके नाम पर करीब 2.5 करोड़ रुपये का लोन चल रहा है। परिवार का आरोप है कि इस लोन से जुड़े दस्तावेजों पर डॉ. मीनाक्षी के हस्ताक्षर भी नहीं थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थीं।

परिवार ने यह भी दावा किया कि शादी के बाद डॉ. मीनाक्षी के नाम पर कई अन्य ऋण लिए गए थे, जिनमें एक थार वाहन का लोन भी शामिल था। आरोप है कि उसकी किश्तें भी डॉ. मीनाक्षी अपनी तनख्वाह से भर रही थीं।

मृतका के पिता ने पति पर विवाहेतर संबंधों के भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डॉ. मीनाक्षी को पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का संदेह था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। परिवार का दावा है कि इस संबंध में अस्पताल की कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई हैं।

प्रमोद ने बताया कि उनकी बेटी तलाक लेना चाहती थी और इस संबंध में परिवार भी कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कथित लोन की जानकारी सामने आने के बाद वह और अधिक तनाव में आ गई थी।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। उन्होंने पुलिस से डॉ. पियूष को गिरफ्तार कर मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

पंजाब की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चाम और जालंधर के भाजपा नेता जॉर्ज सागर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा,...

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

रूपनगर जिले के भनुपली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आनंदपुर साहिब हाइडल नहर का एक हिस्सा भनुपली साइफन के पास अचानक ओवरफ्लो होने लगा। नहर से पानी बाहर निकलता देख आसपास के गांवों के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचना...

Get In Touch
close slider

Get In Touch