AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

by | Jun 10, 2026 | Political

Jun 10, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण और बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुध राम की मौजूदगी में इन पार्षदों ने AAP का दामन थामा। पार्टी में शामिल हुए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए राजबीर घुम्मण ने कहा कि इन पार्षदों के आने से क्षेत्र में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग और जनप्रतिनिधि लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

AAP में शामिल होने वाले पार्षदों में नगर परिषद बरेटा के वार्ड नंबर 6 से कुलवंत सिंह, वार्ड नंबर 4 से किरपाल सिंह खालसा, वार्ड नंबर 1 से चरणजीत सिंह चन्नी, वार्ड नंबर 8 से गगनदीप सिंह, वार्ड नंबर 10 से लखविंदर कुमार लक्की, वार्ड नंबर 12 से मनप्रीत कौर, वार्ड नंबर 7 से अमरजीत देवी, वार्ड नंबर 9 से गगनदीप कौर तथा वार्ड नंबर 11 से संदीप कौर शामिल हैं।

विधायक प्रिंसिपल बुध राम ने कहा कि बुढलाडा क्षेत्र के लोग विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण की राजनीति को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी में शामिल हुए सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों के विकास और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

वहीं, नए शामिल हुए पार्षदों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और अपने क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में युवक की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जालंधर में युवक की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पंजाब के जालंधर जिले के गोराया क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब देर रात कथित रूप से शव को दूसरी जगह ले जाकर...

पंजाब में बेखौफ बदमाश! पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट, हथियार दिखाकर कैश लेकर फरार

पंजाब में बेखौफ बदमाश! पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट, हथियार दिखाकर कैश लेकर फरार

पंजाब में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला अबोहर-श्रीगंगानगर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है, जहां देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। आरोपी पेट्रोल पंप से नकदी लूटकर बाइक पर फरार हो...

मोहाली में नशा तस्करों का आतंक: पुलिस टीम पर फायरिंग और तलवारों से हमला, दो जवान घायल

मोहाली में नशा तस्करों का आतंक: पुलिस टीम पर फायरिंग और तलवारों से हमला, दो जवान घायल

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच मोहाली से बेहद गंभीर घटना सामने आई है। शनिवार को नशा तस्करों को पकड़ने पहुंची CIA स्टाफ की पुलिस टीम पर तस्करों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और तेजधार हथियारों से हमला कर दो...

NEET विवाद में सबसे बड़ी खबर! धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा

NEET विवाद में सबसे बड़ी खबर! धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा

NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में मचे भारी विवाद और छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया...

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार: आज से खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार: आज से खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक

पंजाब सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार शनिवार से राज्यभर में 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू करने जा रही है। इन क्लीनिकों के शुरू होने के बाद पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1090 हो जाएगी। तीन दिनों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch