जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

by | Jun 4, 2026 | News

Jun 4, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से जुड़े सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर 25 जून 2026 से 28 जून 2026 तक बंद रहेंगे।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल ने की। इस दौरान मार्केट के प्रमुख दुकानदारों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया तथा चार दिनों के अवकाश को लेकर अपनी सहमति जताई।

अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल ने बताया कि यह निर्णय व्यापारियों की सहमति से लिया गया है ताकि दुकानदार और कर्मचारी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद अपने परिवार के साथ बिता सकें। उन्होंने ग्राहकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मोबाइल खरीदने, रिपेयर करवाने या अन्य मोबाइल संबंधी कार्यों के लिए लोग पहले से अपनी योजना बना लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मोबाइल मार्केट के बंद रहने के दौरान किसी भी प्रकार की बिक्री, रिपेयरिंग या मोबाइल एक्सेसरीज से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित तिथियों से पहले ही निपटा लें।

बैठक में मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट के कई प्रमुख व्यापारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस फैसले का समर्थन किया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
दिल्ली लाठीचार्ज पर शिवसेना पंजाब का केंद्र पर निशाना, कहा- प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे सरकार

दिल्ली लाठीचार्ज पर शिवसेना पंजाब का केंद्र पर निशाना, कहा- प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे सरकार

दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर शिवसेना पंजाब ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों के...

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, AAP ने जारी की हेल्पलाइन

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, AAP ने जारी की हेल्पलाइन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने छात्रों के समर्थन में खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों और उनके अभिभावकों को कानूनी व मेडिकल...

युवाओं पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला, संसद में बहस की मांग— संगीता धीर

युवाओं पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला, संसद में बहस की मांग— संगीता धीर

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बहस के बीच महिला कांग्रेस जिला कपूरथला की अध्यक्ष संगीता धीर ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी गिरफ्तार; IED, Glock पिस्तौल और विस्फोटक बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी गिरफ्तार; IED, Glock पिस्तौल और विस्फोटक बरामद

पंजाब पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोगा में सक्रिय एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री,...

दिलजीत दोसांझ ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

दिलजीत दोसांझ ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में प्रतिक्रिया देते हुए संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। दिलजीत दोसांझ ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch