पंजाब में 26 मई को होने जा रहे नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना से सांसद Amrinder Singh Raja Warring राजा वड़िंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार गिद्दड़बाहा में चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी कथित तौर पर चुनावी गतिविधियां जारी रखने के आरोप में रिटर्निंग अफसर द्वारा राजा वड़िंग को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन को इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतदान से पहले निर्धारित समय पर प्रचार थम जाना चाहिए था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रचार गतिविधियां जारी रखी गईं। शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस घटनाक्रम के बाद विपक्षी दलों ने कांग्रेस को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। राजनीतिक हलकों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और चुनावी माहौल और भी गरमा गया है।








