अमृतसर एयरपोर्ट पर इबोला को लेकर हाई अलर्ट, यात्रियों की होगी सख्त स्क्रीनिंग

by | May 24, 2026 | International

May 24, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत बनाने और इबोला वायरस के संभावित खतरे से निपटने के लिए अमृतसर अंतरराष्ट्रीय श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें एयरलाइंस, कस्टम, इमीग्रेशन, CISF और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी एजेंसियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध यात्री की तुरंत पहचान करने के निर्देश दिए हैं।

यात्रियों के स्वास्थ्य पर रखी जाएगी पैनी नजर

बैठक के दौरान एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (APHO) की टीम ने इबोला वायरस के शुरुआती लक्षणों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यदि किसी यात्री में बुखार, तेज सिरदर्द, कमजोरी या इबोला से जुड़े अन्य लक्षण दिखाई दें, तो उसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी जाए।

ऐसे यात्रियों की तत्काल मेडिकल जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे।

सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म हुआ अनिवार्य

इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयरलाइंस कंपनियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। अब सभी यात्रियों के लिए ‘सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म’ भरना अनिवार्य कर दिया गया है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कोई भी यात्री इस प्रक्रिया से बच न पाए, इसके लिए एयरलाइंस कंपनियों को सख्त निगरानी रखने को कहा गया है।

आपसी तालमेल पर रहेगा जोर

बैठक के अंत में सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर स्थित प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ और एडवोकेट अमित बजाज के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच...

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch