खाड़ी युद्ध की आड़ में अपनी नाकामियां छुपा रही मोदी सरकार : मुख्यमंत्री भगवंत मान

by | May 19, 2026 | National

May 19, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध की आड़ में केंद्र सरकार अपनी विदेश और आर्थिक नीतियों की विफलताओं को छुपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में डर और असमंजस का माहौल जानबूझकर बनाया जा रहा है, जबकि सरकार को लोगों के सामने तेल, एलपीजी और सोने के भंडार की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

‘विश्व गुरु’ नहीं, भारत को बना दिया ‘विश्व चेला’

संगरूर में हाई-टेंशन बिजली तारों को भूमिगत करने के प्रोजेक्ट के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री कभी भारत को “विश्व गुरु” बनाने की बात करते थे, उन्होंने आज देश को “विश्व चेला” बना दिया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर बड़े फैसले के लिए अमेरिका की ओर देखती है और विदेशी दबाव में फैसले लिए जा रहे हैं।

लोगों में डर फैलाने के बजाय सच बताए केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि इज़राइल-ईरान युद्ध का असर पूरी दुनिया पर है, लेकिन भारत में जिस तरह से लोगों को पेट्रोल, डीजल, गैस और सोना खरीदने से बचने की सलाह दी जा रही है, वैसा किसी अन्य देश में नहीं हो रहा।

उन्होंने कहा कि देश में अघोषित लॉकडाउन जैसी स्थिति बनाई जा रही है। भगवंत मान ने केंद्र से मांग की कि वह लोगों को यह बताए कि देश के पास तेल, एलपीजी और अन्य जरूरी संसाधनों का कितना भंडार मौजूद है।

‘प्रधानमंत्री खुद विदेशी दौरों में व्यस्त’

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेशी दौरों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लगातार विदेश यात्राएं करते हैं, लेकिन देश को यह कभी नहीं बताया जाता कि इन दौरों से भारत को क्या फायदा हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों को विदेश दौरों पर साथ ले जाते हैं और उनके लिए व्यापारिक समझौते करवाकर लौट आते हैं। भगवंत मान ने कहा कि इससे कुछ चुनिंदा कारोबारी लगातार अमीर हो रहे हैं, जबकि आम जनता महंगाई और आर्थिक बोझ से परेशान है।

तेल की कीमतें बढ़ने से बढ़ेंगी मुश्किलें

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों, व्यापारियों और आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार चुनावी राजनीति में व्यस्त है।

भाजपा नेताओं पर भी साधा निशाना

भगवंत मान ने पंजाब भाजपा नेताओं को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा नेतृत्व जमीनी हकीकतों से पूरी तरह कट चुका है और सिर्फ हाईकमान की भाषा बोलता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री से डीएपी खाद की उपलब्धता का मुद्दा उठाया था और केंद्र ने पंजाब की जरूरतें पूरी करने का आश्वासन दिया है।

‘ईडी-सीबीआई का हो रहा राजनीतिक इस्तेमाल’

मुख्यमंत्री ने ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने और उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के तौर पर उपयोग कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का भारत बंद

पंजाब में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का भारत बंद

पंजाब में 20 मई यानी मंगलवार को आम लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑनलाइन दवाओं की कथित गैर-कानूनी बिक्री और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की नीतियों के विरोध में ‘ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ (AIOCD) द्वारा बुलाए गए भारत...

बेअदबी विरोधी सख्त कानून का असर, अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता ‘आप’ में शामिल

बेअदबी विरोधी सख्त कानून का असर, अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता ‘आप’ में शामिल

पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा लागू किए गए ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल-2026’ का राजनीतिक असर अब साफ दिखाई देने लगा है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी रोकने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए लाए गए इस कानून से प्रभावित होकर शिरोमणि अकाली दल और...

UK में पंजाबी युवक की संदिग्ध हालात में मौत, गांव मम्मू खेड़ा में पसरा मातम

UK में पंजाबी युवक की संदिग्ध हालात में मौत, गांव मम्मू खेड़ा में पसरा मातम

पंजाब के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब UK से उनके इकलौते बेटे की मौत की खबर आई। गांव मम्मू खेड़ा निवासी 24 वर्षीय युवक अर्शदीप सिंह की ब्रिटेन में अचानक मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान अर्शदीप सिंह पुत्र जगदेव...

‘आप’ का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी सरकार की नीतियां देश को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रहीं

‘आप’ का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी सरकार की नीतियां देश को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रहीं

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेताओं ने पेट्रोल-डीजल और अन्य ईंधनों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और अमेरिका समर्थक फैसलों के कारण देश गंभीर महंगाई संकट...

बरसात से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन, संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां तेज

बरसात से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन, संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां तेज

आगामी बरसाती मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने जिला प्रशासनिक परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों और बीएसएफ अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर बाढ़...

Get In Touch
close slider

Get In Touch