UK में पंजाबी युवक की संदिग्ध हालात में मौत, गांव मम्मू खेड़ा में पसरा मातम

by | May 19, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब UK से उनके इकलौते बेटे की मौत की खबर आई। गांव मम्मू खेड़ा निवासी 24 वर्षीय युवक अर्शदीप सिंह की ब्रिटेन में अचानक मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान अर्शदीप सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव मम्मू खेड़ा के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक अर्शदीप करीब चार साल पहले स्टडी वीजा पर UK गया था और हाल ही में उसे वर्क परमिट मिला था। वह वहां कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था।

कमरे में बेसुध मिला अर्शदीप

परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह जब अर्शदीप अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके साथ रहने वाले दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसे तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अर्शदीप की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पूरी तरह टूट चुका है।

परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

शोकाकुल परिवार ने पंजाब सरकार और भारत सरकार से अर्शदीप सिंह के शव को भारत लाने में मदद की अपील की है। गांव के लोगों ने भी प्रशासन से परिवार की हर संभव सहायता करने की मांग की है।

गांव में हर आंख नम है और लोग इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch