पंजाब विजीलैंस ब्यूरो रिश्वत मामला: CBI FIR में विजीलैंस चीफ का नाम आने से मचा हड़कंप

by | May 15, 2026 | Crime

May 15, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक रूप ले लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI द्वारा दर्ज एफआईआर में पंजाब विजीलैंस चीफ Sharad Satya Chauhan का नाम सामने आने के बाद पंजाब के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

यह मामला विजीलैंस ब्यूरो प्रमुख के रीडर ओ.पी. राणा और तीन अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। आरोप है कि लंबित शिकायत को बंद करवाने के बदले शिकायतकर्ता से 13 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

शिकायतकर्ता से मांगी गई थी 13 लाख की रिश्वत

CBI की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी राघव गोयल और विकास गोयल ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से यह रकम मांगी थी। जांच एजेंसी का दावा है कि यह पैसा पंजाब डीजीपी (विजीलैंस) कार्यालय में लंबित शिकायत को निपटाने के नाम पर मांगा गया था।

एफआईआर में ओ.पी. राणा के साथ-साथ डीजी (विजीलैंस) पंजाब कार्यालय का भी जिक्र किया गया है, जिसके बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

स्टेट टैक्स ऑफिसर ने दर्ज करवाई शिकायत

जानकारी के मुताबिक, अबोहर निवासी स्टेट टैक्स ऑफिसर अमित कुमार ने 8 मई को इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में कहा गया है कि राघव गोयल और उसके पिता विकास गोयल, जो निजी ठेकेदार बताए जा रहे हैं, कथित तौर पर विजीलैंस अधिकारियों के नाम पर बिचौलिये के रूप में काम कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने लंबित शिकायत को खत्म करवाने के बदले अवैध रिश्वत की मांग की।

CBI कर रही पूरे नेटवर्क की जांच

सूत्रों के अनुसार, CBI अब इस मामले से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। एजेंसी रिश्वत मांगने की कथित साजिश, संपर्कों और पैसों के लेन-देन की पूरी कड़ी खंगाल रही है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बढ़ी हलचल

विजीलैंस ब्यूरो जैसे संवेदनशील विभाग से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्षी दल भी मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठा सकते हैं।

फिलहाल CBI की जांच जारी है और एजेंसी जल्द ही आगे की कार्रवाई कर सकती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch