फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

by | Apr 28, 2026 | Crime

Apr 28, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के फगवाड़ा में सीनियर पत्रकार अमर पासी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 25 मार्च को हुए इस हमले के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले का मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ सुखा बताया गया, जो घटना के बाद से फरार है।

पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी लगातार फोन कॉल और मैसेज के जरिए उन्हें धमकियां देता रहा, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही। करीब एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अमर पासी का दावा है कि मुख्य आरोपी कई बार पुलिस अधिकारियों से संपर्क में भी रहा। इतना ही नहीं, पुलिस की ओर से यह भी कहा गया था कि आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है, ताकि वह देश छोड़कर फरार न हो सके।

हालांकि, अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पत्रकार अमर पासी ने मीडिया के सामने आरोपी के वीजा से जुड़े दस्तावेज पेश कर पुलिस के दावों की पोल खोल दी है। उनका कहना है कि आरोपी विदेश भाग चुका है और वहां से ही फगवाड़ा के कुछ लोगों के संपर्क में बना हुआ है।

पासी के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठकर अपनी तस्वीरें और जानकारी भी साझा कर रहा है, जिससे स्पष्ट होता है कि वह पुलिस की पहुंच से बाहर है। इस पूरे घटनाक्रम ने फगवाड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस मामले में जब माध्वी शर्मा (एसपी फगवाड़ा) से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे बात नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो रही है।

पटियाला पुलिस का बड़ा एक्शन: ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के गोराया में पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरविंदर सिंह विरक (एसएसपी जालंधर देहाती) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस...

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

भगवंत सिंह मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे को पंजाब के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने राज्य के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट पेश...

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

पंजाब के अबोहर में एक साधारण मजदूर की किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह रातों-रात लखपति बन गया। शहर के रहने वाले राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 लाख रुपये का बंपर इनाम जीत लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश...

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद...

पटियाला पुलिस का बड़ा एक्शन: ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पटियाला पुलिस का बड़ा एक्शन: ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पटियाला पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर सक्रिय एक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही हाल ही में शंभू-अंबाला रेलवे रूट पर हुए धमाके की...

Get In Touch
close slider

Get In Touch