जालंधर PNB बैंक डकैती का खुलासा: पूर्व DSP का बेटा निकला मास्टरमाइंड, नशे के लिए रची साजिश

by | Apr 7, 2026 | Crime

Apr 7, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

बैंक एन्क्लेव फेज-2 में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक शाखा में हुई दिनदहाड़े डकैती की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इस वारदात का मुख्य आरोपी एक पूर्व DSP हरभजन सिंह का बेटा है, जिसने नशे की लत पूरी करने के लिए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।


पुलिस जांच के दौरान आसपास लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर आरोपियों की हर गतिविधि को ट्रैक किया गया। फुटेज में आरोपी बैंक में घुसकर सीधे कैश काउंटर पर पहुंचते हैं और पिस्तौल दिखाकर कैशियर से नकदी लूटकर फरार हो जाते हैं।
वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक्टिवा पर खांबड़ा की ओर रुख किया, रास्ते में कपड़े बदले और फिर दूसरी दिशा से लौट आए। हालांकि, CCTV नेटवर्क के चलते उनकी पूरी मूवमेंट ट्रेस कर ली गई।


पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के अनुसार मुख्य आरोपी की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह निवासी ग्रीन मॉडल टाउन के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें NDPS एक्ट का केस भी शामिल है।


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस और कुछ नकदी बरामद की है। दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।


प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी नशे का आदी है और इसी लत को पूरा करने के लिए उसने इस डकैती की योजना बनाई थी।


फिलहाल पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर-7 में मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना (Mukh Mantri Sehat Yojana - MMSY) के तहत कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के सर्वोदय अस्पताल को योजना के पैनल से हटा दिया है। इस फैसले के बाद अस्पताल अब मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत...

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। संभावित प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शहर के सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय और सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यालय के...

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

पंजाब के माछीवाड़ा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता के अपने कथित प्रेमी के साथ लापता होने की घटना ने परिवार और इलाके में सनसनी फैला दी है। युवती शादी के बाद अपने पति के साथ फेरे की रस्म निभाने के लिए मायके आई...

कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक मौत: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक मौत: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

कनाडा के एडमिंटन (Alberta) शहर से पंजाब के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना जिले के समराला की रहने वाली 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर...

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch