अमृतसर में नवजात अगवा मामला: 24 घंटे में पुलिस ने बच्चे को किया बरामद, महिला गिरफ्तार

by | Mar 20, 2026 | News

Mar 20, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अमृतसर से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां गुरु नानक देव अस्पताल से अगवा किए गए नवजात बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 19 मार्च को रानी कौर पत्नी लवप्रीत सिंह निवासी गांव कसेल पट्टी किल्लेवाली (जिला तरनतारन) ने थाना मजीठा रोड में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को उनके घर बेटे का जन्म हुआ था, जिसे तबीयत खराब होने के चलते अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल स्थित बेबे नानकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान एक महिला ने धोखे से नवजात को अगवा कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जसप्रीत कौर (निवासी गुरदासपुर) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3 दिन का नवजात सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
लुधियाना में टाटा स्टील का मेगा प्लांट शुरू: CM भगवंत मान बोले—हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, पंजाब बनेगा इंडस्ट्रियल हब

लुधियाना में टाटा स्टील का मेगा प्लांट शुरू: CM भगवंत मान बोले—हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, पंजाब बनेगा इंडस्ट्रियल हब

पंजाब के औद्योगिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में टाटा स्टील के देश के दूसरे सबसे बड़े प्लांट का उद्घाटन किया। करीब 3200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट न केवल राज्य की औद्योगिक तस्वीर बदलने वाला है, बल्कि...

सुखबीर बादल पर AAP का पलटवार: बलतेज पन्नू बोले—‘बेअदबी का काला इतिहास अकाली दल का’

सुखबीर बादल पर AAP का पलटवार: बलतेज पन्नू बोले—‘बेअदबी का काला इतिहास अकाली दल का’

पंजाब की राजनीति में बेअदबी मामलों को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि “बेअदबी का काला इतिहास अकाली दल के शासनकाल से...

CM भगवंत मान बोले—‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में 10 लाख तक मुफ्त इलाज, आयुष्मान भारत से बताया बेहतर

CM भगवंत मान बोले—‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में 10 लाख तक मुफ्त इलाज, आयुष्मान भारत से बताया बेहतर

पंजाब में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़ा दावा किया है। ‘शानदार चार साल, भगवंत मान के साथ’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश...

प्रीमियम पेट्रोल महंगा: ₹2.30 प्रति लीटर बढ़े दाम, आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

प्रीमियम पेट्रोल महंगा: ₹2.30 प्रति लीटर बढ़े दाम, आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

देश में पहले से ही LPG की किल्लत झेल रहे लोगों के लिए अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतें नई चिंता बनकर सामने आई हैं। तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम में करीब ₹2.30 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जो 20 मार्च 2026 से लागू हो गई है। इसका सीधा असर उन उपभोक्ताओं पर...

स्नैपचैट दोस्ती बनी वजह: मध्यप्रदेश की नाबालिग 1500 KM दूर लुधियाना पहुंची, पुलिस ने किया बरामद

स्नैपचैट दोस्ती बनी वजह: मध्यप्रदेश की नाबालिग 1500 KM दूर लुधियाना पहुंची, पुलिस ने किया बरामद

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मध्यप्रदेश की एक नाबालिग लड़की स्नैपचैट पर हुई दोस्ती के चलते करीब 1500 किलोमीटर दूर लुधियाना पहुंच गई। यहां वह सचिन नाम के युवक के साथ करीब 4 महीने तक रही। जानकारी के अनुसार, लड़की 20 दिसंबर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch