चंडीगढ़ सेक्टर-9 में दिनदहाड़े फायरिंग, जिम से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

by | Mar 18, 2026 | Crime

Mar 18, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

चंडीगढ़: शहर के पॉश इलाके सेक्टर-9 में बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने जिम से लौट रहे एक युवक को गोलियों से भून दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक जिम से घर लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने करीब 8 राउंड फायरिंग की, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत गाड़ी में डालकर पीजीआई अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक न्यू चंडीगढ़ का रहने वाला था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

गौरतलब है कि सेक्टर-9 चंडीगढ़ का एक प्रमुख और संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां कई बड़े शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल और कार्यालय स्थित हैं। ऐसे में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के 25 मेधावी छात्रों को ISRO विजिट का मौका, स्पेस साइंस सीखने का मिलेगा अवसर

जालंधर के 25 मेधावी छात्रों को ISRO विजिट का मौका, स्पेस साइंस सीखने का मिलेगा अवसर

जालंधर: पंजाब के जालंधर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 25 होनहार छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद जाने का सुनहरा अवसर मिला है। चयनित छात्रों में 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के 15 लड़कियां और 10...

पंजाब में ग्रेनेड सप्लाई का खुलासा, सीमा पार कनेक्शन की आशंका; SSOC ने शुरू की जांच

पंजाब में ग्रेनेड सप्लाई का खुलासा, सीमा पार कनेक्शन की आशंका; SSOC ने शुरू की जांच

चंडीगढ़: पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए ग्रेनेड एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा हैं, जिनके तार सीमा पार बैठे संदिग्ध तत्वों से जुड़े हो सकते हैं। इन हथियारों का मकसद राज्य में शांति व्यवस्था को भंग करना...

चैत्र नवरात्रि 2026 कल से शुरू: जानें घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, क्या करें-ना करें और राशिफल

चैत्र नवरात्रि 2026 कल से शुरू: जानें घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, क्या करें-ना करें और राशिफल

चंडीगढ़: हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 19 मार्च, वीरवार से शुरू हो रही है। यह नौ दिनों तक चलने वाला पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष अवसर होता है। भक्त इन दिनों व्रत रखकर, पूजा-अर्चना कर और नियमों का पालन कर देवी मां की...

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: 23 मई से खुलेंगे कपाट, तैयारियां तेज

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: 23 मई से खुलेंगे कपाट, तैयारियां तेज

चंडीगढ़/देहरादून: सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंट साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यह निर्णय हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट और उत्तराखंड सरकार के बीच हुई बैठक में लिया गया। बैठक में ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा और...

कनाडा में 3 दिनों में 3 पंजाबी युवाओं की हत्या, प्रवासी समुदाय में डर का माहौल

कनाडा में 3 दिनों में 3 पंजाबी युवाओं की हत्या, प्रवासी समुदाय में डर का माहौल

चंडीगढ़/कनाडा: कनाडा से लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं ने पंजाब और प्रवासी पंजाबी समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों में अलग-अलग प्रांतों में तीन पंजाबी युवाओं की हत्या के मामलों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। जानकारी के अनुसार, अल्बर्टा प्रांत में 22...

Get In Touch
close slider

Get In Touch