पंजाब-चंडीगढ़ मौसम अपडेट: अगले 3 दिन भारी पड़ सकते हैं, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

by | Mar 18, 2026 | News

Mar 18, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

चंडीगढ़/पंजाब: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से पठानकोट, होशियारपुर, रोपड़, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर और मोहाली में बारिश हो सकती है, जबकि चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम साफ रहने के आसार हैं।

हालांकि, अगले कुछ घंटों के लिए मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च से मौसम और ज्यादा खराब होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान की बात करें तो राज्य के ज्यादातर शहरों में पारा 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। श्री आनंदपुर साहिब में सबसे अधिक 30.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक, अगले 2 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद 3 दिनों में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। हाल ही में हुई बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गैंग ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गैंग ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी

शहर के पॉश इलाके सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। एक गैंगस्टर ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में लिखा गया है कि मृतक उनके विरोधियों को जानकारी दे रहा था।...

जालंधर के 25 मेधावी छात्रों को ISRO विजिट का मौका, स्पेस साइंस सीखने का मिलेगा अवसर

जालंधर के 25 मेधावी छात्रों को ISRO विजिट का मौका, स्पेस साइंस सीखने का मिलेगा अवसर

जालंधर: पंजाब के जालंधर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 25 होनहार छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद जाने का सुनहरा अवसर मिला है। चयनित छात्रों में 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के 15 लड़कियां और 10...

पंजाब में ग्रेनेड सप्लाई का खुलासा, सीमा पार कनेक्शन की आशंका; SSOC ने शुरू की जांच

पंजाब में ग्रेनेड सप्लाई का खुलासा, सीमा पार कनेक्शन की आशंका; SSOC ने शुरू की जांच

चंडीगढ़: पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए ग्रेनेड एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा हैं, जिनके तार सीमा पार बैठे संदिग्ध तत्वों से जुड़े हो सकते हैं। इन हथियारों का मकसद राज्य में शांति व्यवस्था को भंग करना...

चैत्र नवरात्रि 2026 कल से शुरू: जानें घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, क्या करें-ना करें और राशिफल

चैत्र नवरात्रि 2026 कल से शुरू: जानें घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, क्या करें-ना करें और राशिफल

चंडीगढ़: हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 19 मार्च, वीरवार से शुरू हो रही है। यह नौ दिनों तक चलने वाला पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष अवसर होता है। भक्त इन दिनों व्रत रखकर, पूजा-अर्चना कर और नियमों का पालन कर देवी मां की...

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: 23 मई से खुलेंगे कपाट, तैयारियां तेज

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: 23 मई से खुलेंगे कपाट, तैयारियां तेज

चंडीगढ़/देहरादून: सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंट साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यह निर्णय हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट और उत्तराखंड सरकार के बीच हुई बैठक में लिया गया। बैठक में ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा और...

Get In Touch
close slider

Get In Touch