पंजाब यूनिवर्सिटी फायरिंग केस: बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी

by | Mar 18, 2026 | Crime

Mar 18, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में SOPU नेता पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। इस हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर बंबीहा गैंग ने ली है। गैंग से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि यह हमला उनके साथियों द्वारा किया गया था और चेतावनी दी गई है कि विरोधी ग्रुप से जुड़े लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

हालांकि, इस वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्ट की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए चोरी की एक्टिवा पर पहुंचे थे। घटना के बाद उन्होंने एक दंपति से बुलेट मोटरसाइकिल छीन ली और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि फरार होने से पहले आरोपी एक मंदिर परिसर में भी पहुंचे, जहां उन्होंने पुजारी को धमकाकर वहां से निकलने का रास्ता बनाया।

इस घटना के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों में भारी आक्रोश है। कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

योग जगत में अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के दम पर युवा योग साधिका वान्या शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। महज कम उम्र में 18 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर वान्या आज भारत की सबसे प्रेरणादायक युवा योग आइकनों में शुमार हो चुकी...

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

महानगर में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक अंतरराज्यीय क्रिमिनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर पंजाब में रंगदारी, हथियार तस्करी और नशा...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल...

Get In Touch
close slider

Get In Touch