अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

by | Mar 14, 2026 | Crime

Mar 14, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में की गई, जिसके बाद सट्टा अड्डों पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से भागने लगे।

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 2 से 3 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। मौके से कई मोबाइल फोन और सट्टेबाजी से संबंधित पर्चियां भी बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि इन मोबाइल फोन में कुछ राजनीतिक नेताओं के नाम और लेन-देन का हिसाब भी सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

विधायक अशोक पराशर पप्पी ने दावा किया कि इलाके में लंबे समय से अवैध सट्टा और लॉटरी का कारोबार चल रहा था, जिससे गरीब लोगों को लालच देकर ठगा जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अवैध कारोबार के पीछे कुछ राजनीतिक लोगों का भी हाथ हो सकता है। पराशर ने कहा कि मोबाइल फोन में मिले रिकॉर्ड से भाजपा से जुड़े कुछ नेताओं के नाम भी सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि अक्सर उनके खिलाफ अफवाहें फैलाने की कोशिश की जाती है, लेकिन हकीकत यह है कि वह खुद ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। विधायक ने स्पष्ट कहा कि गरीबों के साथ धोखाधड़ी और अवैध सट्टेबाजी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति, जो कथित तौर पर लॉटरी अड्डे से जुड़ा बताया जा रहा है, ने खुलासा किया कि लोगों को 11 रुपये लगाने पर 100 रुपये मिलने का लालच दिया जाता था। उसने यह भी कहा कि वह खुद दिहाड़ी मजदूरी करता है और असली मालिक कोई अन्य व्यक्ति है।

विधायक के अनुसार कई दुकानों के आगे पर्दे लगाए गए थे ताकि अंदर चल रहे अवैध सट्टा और लॉटरी के कारोबार की भनक किसी को न लगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी लोग गरीबों को ठगने, लूटपाट करने या नशे का कारोबार करने में शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उधर थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ नरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके से बरामद मोबाइल फोन और सट्टे की पर्चियों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में खेलों को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 14.63 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का शिलान्यास

पंजाब में खेलों को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 14.63 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का शिलान्यास

पंजाब में युवाओं को खेलों के माध्यम से नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अपने पैतृक गांव सतौज में 14.63 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह परियोजना राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक मार्ग...

पंजाब में सिंचाई को लेकर बड़ा फैसला: नहरों में रिकॉर्ड पानी, किसानों को ट्यूबवेल छोड़ने की अपील—CM भगवंत मान

पंजाब में सिंचाई को लेकर बड़ा फैसला: नहरों में रिकॉर्ड पानी, किसानों को ट्यूबवेल छोड़ने की अपील—CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने राज्य में टिकाऊ खेती और जल संरक्षण को लेकर बड़ा रोडमैप पेश किया है। अपने पैतृक गांव सतौज के दौरे के दौरान उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जा चुका...

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, कई लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, कई लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जब सैलानियों से भरा एक क्रूज बर्गी डैम में डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज आंधी और तूफान के चलते क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और खमरिया टापू के पास नदी में समा गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 से...

BJP में शामिल होने के बाद MP राजिंदर गुप्ता पर कार्रवाई, ट्राइडेंट फैक्ट्री पर PPCB का छापा

BJP में शामिल होने के बाद MP राजिंदर गुप्ता पर कार्रवाई, ट्राइडेंट फैक्ट्री पर PPCB का छापा

पंजाब में राजनीति और उद्योग जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता पर कार्रवाई हुई है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) ने उनके ट्राइडेंट ग्रुप के धौला स्थित औद्योगिक परिसर पर...

AAP पूरी तरह एकजुट, भाजपा की ‘संकीर्ण राजनीति’ का मिलेगा जवाब: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

AAP पूरी तरह एकजुट, भाजपा की ‘संकीर्ण राजनीति’ का मिलेगा जवाब: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पंजाब की सियासत में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एकजुटता का बड़ा संदेश दिया है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर Kultar Singh Sandhwan ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal से मुलाकात कर स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह मजबूत और संगठित है। मुलाकात के बाद संधवां ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch