पश्चिम एशिया तनाव के बीच जालंधर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहें, प्रशासन ने दी सफाई

by | Mar 12, 2026 | News

Mar 12, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बन रही अनिश्चितता के बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है, जिसके कारण क्षेत्र में तनाव की खबरों के बाद लोगों में आशंका का माहौल देखा जा रहा है।

इसी बीच जालंधर में भी कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की अधिक खरीदारी किए जाने की सूचनाएं सामने आईं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत बैठक बुलाकर हालात की समीक्षा की।

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने साफ किया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन सामान्य तरीके से काम कर रही है।

इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर ने बुधवार को पेट्रोलियम कंपनियों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में उपलब्ध स्टॉक और आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सुचारू है।

तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों को नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है और भविष्य में भी किसी तरह की रुकावट की संभावना नहीं है।

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था अफवाह फैलाने, जमाखोरी या कालाबाजारी करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22...

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch