‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

by | Mar 2, 2026 | National

Mar 2, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़, 2 मार्च। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान ने एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान ड्रग व्यापार को संरक्षण मिला, जिससे कई पीढ़ियां प्रभावित हुईं। लेकिन वर्तमान सरकार ने नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने और बड़े तस्करों को जेल भेजने के लिए निर्णायक कार्रवाई की है।


36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां

मुख्यमंत्री के अनुसार, मार्च 2025 से फरवरी 2026 तक जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत 36,178 एफआईआर दर्ज की गईं और 51,648 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 2,277 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई, जबकि 49 लाख से अधिक नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि 16.70 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। इसके अलावा तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त या ध्वस्त की गई हैं, जिससे अवैध नेटवर्क की कमर टूटी है।


सजा दर 88 प्रतिशत तक पहुंची

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों की सुनवाई में उल्लेखनीय तेजी आई है। सजा दर 2025 में बढ़कर करीब 88 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो मजबूत केस तैयारी और फॉरेंसिक सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि यह केवल पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि जनता के सहयोग से चला जन आंदोलन है। गांव-गांव और शहर-शहर लोगों ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई, जिससे यह मुहिम व्यापक रूप ले सकी।


युवाओं को बचाने की लड़ाई जारी

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए है और इसे लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

सरकार का दावा है कि आने वाले समय में रोकथाम, पुनर्वास और जनजागरूकता कार्यक्रमों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि नशे की समस्या जड़ से खत्म की जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में युवक की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जालंधर में युवक की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पंजाब के जालंधर जिले के गोराया क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब देर रात कथित रूप से शव को दूसरी जगह ले जाकर...

पंजाब में बेखौफ बदमाश! पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट, हथियार दिखाकर कैश लेकर फरार

पंजाब में बेखौफ बदमाश! पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट, हथियार दिखाकर कैश लेकर फरार

पंजाब में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला अबोहर-श्रीगंगानगर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है, जहां देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। आरोपी पेट्रोल पंप से नकदी लूटकर बाइक पर फरार हो...

मोहाली में नशा तस्करों का आतंक: पुलिस टीम पर फायरिंग और तलवारों से हमला, दो जवान घायल

मोहाली में नशा तस्करों का आतंक: पुलिस टीम पर फायरिंग और तलवारों से हमला, दो जवान घायल

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच मोहाली से बेहद गंभीर घटना सामने आई है। शनिवार को नशा तस्करों को पकड़ने पहुंची CIA स्टाफ की पुलिस टीम पर तस्करों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और तेजधार हथियारों से हमला कर दो...

NEET विवाद में सबसे बड़ी खबर! धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा

NEET विवाद में सबसे बड़ी खबर! धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा

NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में मचे भारी विवाद और छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया...

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार: आज से खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार: आज से खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक

पंजाब सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार शनिवार से राज्यभर में 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू करने जा रही है। इन क्लीनिकों के शुरू होने के बाद पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1090 हो जाएगी। तीन दिनों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch