
फाजिल्का: जिले में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली में रेड कर सभी को दबोच लिया।
थाना नंबर एक की पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगा सिंह, वीरू सिंह, रफी, अकाशदीप (निवासी अजीत नगर) और सूरज (निवासी डंगरखेड़ा) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 310 (4) और 310 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मौके से एक तलवार, खंडा, लोहे की पाइप से बंधी सांकल, गंडासी, कापा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरोह का मुख्य सरगना जसलीन मसीह उर्फ बिन्नी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे किस वारदात की योजना बना रहे थे और अब तक कितनी घटनाओं में शामिल रहे हैं।









