पुलिस चौकी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, एक गिरफ्तार

by | Feb 25, 2026 | Crime

Feb 25, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

भारत-पाकिस्तान सीमा से महज एक किलोमीटर दूर स्थित गांव आदियां पुलिस चौकी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। होमगार्ड जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों की पहचान की गई थी।


ताजा कार्रवाई में आज तड़के पुराना शाला इलाके में पुलिस और मुख्य आरोपी रणजीत सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान रणजीत सिंह को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे आरोपी दिलावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे क्षेत्र में सख्त नाकाबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आदियां चौकी में तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब डोरांगला थाने के एसएचओ द्वारा संपर्क न होने पर गांव के सरपंच ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव बरामद किए। सोशल मीडिया पर ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) नामक संगठन ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की जांच कर रही हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में युवक की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जालंधर में युवक की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पंजाब के जालंधर जिले के गोराया क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब देर रात कथित रूप से शव को दूसरी जगह ले जाकर...

पंजाब में बेखौफ बदमाश! पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट, हथियार दिखाकर कैश लेकर फरार

पंजाब में बेखौफ बदमाश! पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट, हथियार दिखाकर कैश लेकर फरार

पंजाब में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला अबोहर-श्रीगंगानगर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है, जहां देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। आरोपी पेट्रोल पंप से नकदी लूटकर बाइक पर फरार हो...

मोहाली में नशा तस्करों का आतंक: पुलिस टीम पर फायरिंग और तलवारों से हमला, दो जवान घायल

मोहाली में नशा तस्करों का आतंक: पुलिस टीम पर फायरिंग और तलवारों से हमला, दो जवान घायल

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच मोहाली से बेहद गंभीर घटना सामने आई है। शनिवार को नशा तस्करों को पकड़ने पहुंची CIA स्टाफ की पुलिस टीम पर तस्करों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और तेजधार हथियारों से हमला कर दो...

NEET विवाद में सबसे बड़ी खबर! धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा

NEET विवाद में सबसे बड़ी खबर! धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा

NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में मचे भारी विवाद और छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया...

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार: आज से खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार: आज से खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक

पंजाब सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार शनिवार से राज्यभर में 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू करने जा रही है। इन क्लीनिकों के शुरू होने के बाद पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1090 हो जाएगी। तीन दिनों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch