
तरनतारन के एक लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारने वाले युवक प्रिंस की बुधवार को मौत हो गई। उसका इलाज अमृतसर के Guru Nanak Dev Hospital में चल रहा था।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रिंस के सिर में गोली लगी थी, जो आर-पार हो गई थी। उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने आईसीयू में रखकर इलाज किया। ब्लड प्रेशर लगातार गिर रहा था और सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई।








