
संगरूर जिले के खेड़ी गांव से जुड़े बाबा गुरविंदर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपनी दूसरी शादी को लेकर खबरों में आए हैं। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह प्रेम विवाह है।
बाबा ने कहा कि शादी प्यार से होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पहली मुलाकात में ही उन्हें अपनी पत्नी से लगाव हो गया था। वे उन्हें प्यार से ‘गग्गू’ कहकर बुलाते हैं। बातचीत में उन्होंने खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात की। उनका कहना है कि जब वे अस्पताल में गंभीर हालत में थे, तब उनकी मौजूदा पत्नी ने उनका साथ दिया।
अपनी पहली शादी को उन्होंने कठिन अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि उस रिश्ते में कई विवाद हुए और कानूनी परेशानियां भी आईं। हालांकि दूसरी शादी कब और कहां हुई, इसकी जानकारी उन्होंने साझा नहीं की। अब वे विवादों से दूर रहकर शांत जीवन जीने की बात कर रहे हैं।








