जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

by | Feb 6, 2026 | Crime

Feb 6, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

Jalandhar के मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह Khalsa College Jalandhar की प्रधानगी को लेकर चल रहा पुराना विवाद हो सकता है। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रबंधन से जुड़े कुछ मामलों को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जो इस वारदात की वजह बने।

इस मामले में एक गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट जस्स भुट्टर नाम की आईडी से साझा की गई है। पोस्ट में खालसा कॉलेज जालंधर की प्रधानगी को लेकर चल रहे विवाद का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रधान की नियुक्ति पहले से तय प्रक्रिया के तहत की गई थी और हर साल इसी तरह प्रधान बनाया जाता रहा है।

पोस्ट में कुछ लोगों पर सोशल मीडिया के जरिए गलत बातें फैलाने और विवाद को हवा देने का आरोप भी लगाया गया है। साथ ही विदेश में बैठकर पोस्ट डालने वालों को सीधे सामने आकर बात करने की चुनौती दी गई है। हालांकि पुलिस इस पोस्ट की भी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कौन लोग हैं।

उधर, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। इसके साथ ही एक सीसीटीवी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें दो हमलावर स्कूटी पर ज़ाते हुए नज़र आ रहे है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
40 साल बाद पंजाब में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, जालंधर बनेगा खेलों का केंद्र

40 साल बाद पंजाब में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, जालंधर बनेगा खेलों का केंद्र

पंजाब में खेलों को नया आयाम मिलने जा रहा है। करीब 40 साल बाद राज्य में राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने 38वीं सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी पंजाब को सौंपी है, जिससे राज्य में खेल...

भगवंत मान का बड़ा बयान—‘शहीदों को भूलकर नेताओं ने बनाए अपने स्मारक’, भारत रत्न पर फिर उठी मांग

भगवंत मान का बड़ा बयान—‘शहीदों को भूलकर नेताओं ने बनाए अपने स्मारक’, भारत रत्न पर फिर उठी मांग

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खटकड़ कलां और हुसैनीवाला में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बंगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक नेताओं ने...

पंजाब में ISI लिंक का खुलासा: श्री मुक्तसर साहिब में 2 जासूस गिरफ्तार, सेना की गोपनीय जानकारी कर रहे थे लीक

पंजाब में ISI लिंक का खुलासा: श्री मुक्तसर साहिब में 2 जासूस गिरफ्तार, सेना की गोपनीय जानकारी कर रहे थे लीक

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक कर रहे थे। यह कार्रवाई राज्य में चल रही गैंगस्टर और...

शहीद दिवस पर गरजे भगवंत मान, भगत सिंह को भारत रत्न न मिलने पर उठाए सवाल

शहीद दिवस पर गरजे भगवंत मान, भगत सिंह को भारत रत्न न मिलने पर उठाए सवाल

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। इस मौके पर उन्होंने एक बार फिर इन महान क्रांतिकारियों को ‘भारत...

फगवाड़ा में अकाली दल को झटका: ब्लॉक समिति सदस्य बलबीर कौर 50 परिवारों सहित AAP में शामिल

फगवाड़ा में अकाली दल को झटका: ब्लॉक समिति सदस्य बलबीर कौर 50 परिवारों सहित AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में फगवाड़ा से एक अहम राजनीतिक बदलाव सामने आया है। अकाली दल से जुड़ी ब्लॉक समिति सदस्य बलबीर कौर (जोन नंबर-1, डुमेली) ने करीब 50 परिवारों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम को क्षेत्र में AAP के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch