शोर प्रदूषण पर सख्ती, लाउडस्पीकर और प्रेशर हॉर्न पर कड़े नियम लागू

by | Feb 4, 2026 | News

Feb 4, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

जिले में बढ़ते शोर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला मैजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा है कि तय मानकों से अधिक शोर किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आदेशों के अनुसार मैरिज पैलेस, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा से 10 डेसिबल कम रखनी होगी। लाउडस्पीकर के उपयोग से पहले प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी होगा। अनुमति मिलने के बाद भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल केवल सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही किया जा सकेगा।

जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के वाहनों में प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। बस, कार, मोटरसाइकिल समेत किसी भी वाहन में प्रेशर हॉर्न नहीं बजाया जा सकेगा। इसके साथ ही सब्जी विक्रेताओं, कबाड़ की दुकानों, ठेले, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों द्वारा स्पीकर या अन्य शोर करने वाले उपकरणों के प्रयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रशासन ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश 3 फरवरी 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक लागू रहेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch