फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से अज्ञात युवक का शव बरामद

by | Feb 3, 2026 | Crime

Feb 3, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

फगवाड़ा स्थित ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा दिया है।

अस्पताल में प्लंबर के तौर पर काम करने वाले बिक्रम ने बताया कि उन्हें बाथरूम से काफी देर से पानी बहने की आवाज सुनाई दे रही थी। जब वह जांच के लिए पहुंचे तो बाथरूम अंदर से बंद था और नल खुला हुआ था। शक होने पर उन्होंने दीवार के ऊपर से झांककर देखा, जहां एक युवक जमीन पर बेसुध हालत में पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस चालक दीपक के अनुसार, पुलिस के निर्देश पर शव को सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मृतक की पहचान और मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। युवक की मौत किन हालात में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और उससे जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। भगवंत मान सरकार की यह योजना खासतौर पर 40 से 90 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के...

लुधियाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 132 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 132 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बेहद बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह पंजाब में बैठकर यूरोप और उत्तरी अमेरिका के अमीर देशों के नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था। पुलिस ने शहर के कई...

पटियाला सेंट्रल जेल से 3 कैदी फरार, पुलिस विभाग में हड़कंप; पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

पटियाला सेंट्रल जेल से 3 कैदी फरार, पुलिस विभाग में हड़कंप; पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

पटियाला की केंद्रीय जेल से तीन कैदियों के फरार होने की खबर सामने आने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक फरार हुए तीनों कैदी नशा तस्करी के मामलों में जेल में बंद थे और सभी अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके...

मोहाली में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 लोग घायल

मोहाली में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 लोग घायल

पंजाब के मोहाली जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास यात्रियों से भरी एक निजी बस ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। मनाली से दिल्ली जा...

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED धमाके का पुलिस ने किया खुलासा

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED धमाके का पुलिस ने किया खुलासा

पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जालंधर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में इस सनसनीखेज मामले को ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28...

Get In Touch
close slider

Get In Touch