Jalandhar STF टीम का Phagwara में एक्शन, हैरोईन और पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

by | Jan 29, 2026 | Crime

Jan 29, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

इस समय की बड़ी ख़बर फगवाड़ा से आ रही है  जालंधर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 503 ग्राम हेरोइन और एक पिस्टल बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर फगवाड़ा के सतनामपुरा इलाके में की गई।

 

एसटीएफ जालंधर के एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक्टिवा सवार एक युवक नशा तस्करी में सक्रिय है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध का पीछा किया। कुछ ही देर में सतनामपुरा क्षेत्र से युवक को काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन और एक पिस्टल बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनजोत सिंह उर्फ मोंटी, पुत्र मक्कन सिंह, निवासी गांव समराड़ी, जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशे की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसमें कौन-कौन शामिल है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अमृतसर में परिवहन विभाग ने बकाया राशि और लंबित चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कई वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और अब इनके खिलाफ जब्ती अभियान भी चलाया जाएगा। इस संबंध...

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर कथित फायरिंग मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को राजनीति का मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए। सीएम मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कलाकार का...

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

पंजाब के जालंधर का एक युवक 15 दिनों तक मलेशिया में फंसे रहने के बाद आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया। युवक की वापसी राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से संभव हो सकी। जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी आकाश न्यूजीलैंड से भारत लौट रहा था। इसी दौरान यात्रा और...

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch