जालंधर में बनेगा श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र, समानता के संदेश को आगे बढ़ाने की पहल

by | Jan 29, 2026 | International

Jan 29, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी के समानता, करुणा और सामाजिक न्याय के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत जालंधर ज़िले में डेरा बल्लां के नजदीक श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना की जाएगी। सरकार का मानना है कि यह केंद्र न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा।

चंडीगढ़ में इस फैसले की जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह अध्ययन केंद्र अपनी तरह की अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने साढ़े 10 करोड़ रुपये की लागत से 9 एकड़ से अधिक भूमि इस केंद्र के नाम दर्ज कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और विचारधारा को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए कुल तीन रजिस्ट्रियां कराई गई हैं। इनमें गांव नौगजा में 64 कनाल 5 मरले भूमि, गांव फरीदपुर में 2 कनाल भूमि की पहली रजिस्ट्री और गांव फरीदपुर में ही 10 कनाल 14 मरले भूमि की दूसरी रजिस्ट्री शामिल है। इन तीनों का कुल क्षेत्रफल 76 कनाल 19 मरले है, जिसकी कुल लागत 7 करोड़ 2 लाख 54 हजार 659 रुपये बताई गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समाज में भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समानता का संदेश दिया। उनकी बाणी आज भी समाज को सही दिशा दिखाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस नेक कार्य में योगदान देने पर गर्व है और यह अध्ययन केंद्र आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान और प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

उन्होंने आगे बताया कि श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र में शोध कार्य, सेमिनार, प्रकाशन और समुदाय से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका मकसद श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का संरक्षण, अध्ययन और प्रचार करना है, ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास और मूल्यों से जुड़ सके। सरकार का मानना है कि यह पहल सामाजिक और आर्थिक असमानता को कम करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर स्थित प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ और एडवोकेट अमित बजाज के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच...

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch