पंजाब में फिर बढ़ी ठंड, 26 से 30 जनवरी तक मौसम अलर्ट जारी

by | Jan 26, 2026 | News

Jan 26, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब में रविवार को ठंड ने एक बार फिर असर दिखाया। कई जिलों में शीत लहर के कारण सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। हालांकि दिन चढ़ने के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिरोजपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने 26 से 30 जनवरी तक राज्य के कई जिलों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर और पूर्वी पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

27 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और संगरूर जैसे जिलों में कई स्थानों पर मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

28 जनवरी को उत्तर और पूर्वी पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 29 और 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानी बरतें।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लुधियाना और अमृतसर में बड़े स्तर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगा, जिसमें चयनित इलाकों को पूरी तरह अंधेरे में रखा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch